जनसंपर्क अभियान में लक्की सिंह का तूफानी दौरा , स्वच्छ और विकसित मानगो बनाने का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी लक्की सिंह ने मानगो नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों बस्ती एवं विभिन्न मोहल्लों में मंगलवार को तूफानी दौरा किया। इस दौरान झामुमो पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल , शेख बदरूदीन , जिला पार्षद खगेन महतो , पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता सहित कई नेता व कार्यकर्ता अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया । जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व झामुमो नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू कर रही थीं…
Author: dhiraj Kumar
विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सांसद जोबा माझी ने यूसिल प्रबंधक से वार्ता की राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर यूसिल जीएम से मिली सांसद जोबा माझी स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में मंगलवार को गम्हरिया के महुलडीह स्थित यूसिल के जीएम एस मन्ना से मिलकर उनके साथ साथ वार्ता किया गया । इस दौरान सांसद ने विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांगो को पूरा करने को माइंस प्रबंधक को कहा। वार्ता के दौरान जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन…
बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती: आमने-सामने बहस की दी चुनौती राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सीधी चुनौती देते हुए आमने-सामने बहस करने का खुला आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता सार्वजनिक मंच पर बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या किया, वहीं वह स्वयं बताएंगे कि एक वर्ष में उन्होंने क्षेत्र के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं। सरयू राय ने सोशल मीडिया पर कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में सुधा गुप्ता नहीं, बल्कि “मेयरपति” के रूप में बन्ना गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप…
सरयू राय से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा के सदस्य और राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आज जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर भेंट की। उनके साथ राकेश भास्कर भी थे। अरुण सिंह संध्या 6 बजे पहुंचे और श्री राय से मानगो मेयर चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इसके पूर्व श्री राय ने उनका बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आशुतोष राय, अमृता मिश्रा, पप्पू सिंह सूर्यवंशी आदि प्रमुख थे।
मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा को मिला जनसमर्थन, 23 फरवरी को ‘छड़ी छाप’ पर मतदान की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने सुंदरबन फेज़-1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर डिमना सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क पदयात्रा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की…
जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे, रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत के साथ सुधा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका विजय बनाने का संकल्प लिया मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ मानगो बगानबस्ती, बालीगुमा, मुंशी मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, उलीडीह, राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह रोड, सुमन होटल, डिमना रोड, राजस्थान भवन, डिमना रोड, कोहिनूर टावर रोड नंबर 1,ओल्ड पुररूलिया रोड नंबर 13, मोतीमहल, जवाहरनगर क्षेत्र में…
प्रथम बजट समीक्षा सत्र स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता केंद्रीय बजट 2026 का एक अवलोकन स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की सहायक प्राध्यापिकाओं सुश्री सुप्रिया एवं सुश्री प्रिंसी द्वारा तैयार किया गया तथा प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय बजट 2026–27 की मुख्य विशेषताएँ बीबीए सत्र 2024 (सेमेस्टर) के विद्यार्थियों सुश्री सरिता एवं श्री विशेष प्रसाद द्वारा साझा की गईं। इसमें उन्होंने विकसित भारत के लिए निर्धारित तीन कर्तव्यों एवं दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने नए कर अधिनियम 2025 के बारे में भी बताया, जो अप्रैल 2026 से प्रभावी…
वार्ड 19 में कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान तेज, अंसार खान ने मतदान के लिए किया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के आवासीय कार्यालय में वार्ड संख्या 19 के लिए वोट पर्ची तैयार कर घर-घर वितरण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को पर्ची सौंपते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि 11वें नंबर की गुलाबी पर्ची पर कारपेट निशान पर मुहर लगाकर सुधा गुप्ता को विजयी बनाएं। अंसार खान स्वयं भी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और समर्थन…
वार्ड 30 में सतीश कुमार का जनसंपर्क अभियान तेज, माताओं-बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर : वार्ड संख्या 30 के प्रत्याशी सतीश कुमार (सतीश शर्मा) ने मंगलवार को वार्ड की विभिन्न गलियों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की माताओं का ममतामयी आशीर्वाद और बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त हुआ। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया। सतीश कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। आज उसी सेवा और…
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की सभा, कहा-भारत को जिताना है राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के समर्थन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से रिंकू सिंह के पक्ष में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान में…
