Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंपर्क अभियान में लक्की सिंह का तूफानी दौरा , स्वच्छ और विकसित मानगो बनाने का दिया भरोसा 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनसंपर्क अभियान में लक्की सिंह का तूफानी दौरा , स्वच्छ और विकसित मानगो बनाने का दिया भरोसा 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंपर्क अभियान में लक्की सिंह का तूफानी दौरा , स्वच्छ और विकसित मानगो बनाने का दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी लक्की सिंह ने मानगो नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों बस्ती एवं विभिन्न मोहल्लों में मंगलवार को तूफानी दौरा किया। इस दौरान झामुमो पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल , शेख बदरूदीन , जिला पार्षद खगेन महतो , पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता सहित कई नेता व कार्यकर्ता अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया । जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व झामुमो नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू कर रही थीं । इस मौके पर साथ में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह भी मौजूद रहे । प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने प्रचार वाहन के साथ पैदल चलकर और मतदाताओं के घर घर जाकर उनसे समर्थन मांगा। साथ ही आगामी 23 फरवरी को मेयर पद के लिए अपना बहुमूल्य वोट ईंट निशान पर क्रमांक संख्या 8 में देने की जनता से अपील की । वहीं इस अभियान का नेतृत्व कर रही जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने जनता को विश्वास दिलाया कि जीत के बाद उनका मुख्य लक्ष्य गंदगी मुक्त और जाम मुक्त एक सुंदर, सुशिक्षित और विकसित मानगो का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना उनके प्रत्याशी लक्की सिंह की मुख्य प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी लक्की सिंह ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड , गुरुद्वारा बस्ती , मुंशी मोहल्ला, पारस नगर , चटाई कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी , आदर्श नगर , ओल्ड पुरूलिया रोड , बालीगुमा आदि विभिन्न जगहों में सैकड़ों समर्थकों के साथ सघन दौरा किया , जहां हर जगह मतदाताओं ने लक्की सिंह से प्रभावित होकर उन्हें फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया और चुनाव के दिन उनके पक्ष में ही वोट करने का वादा की ।

    जनसंपर्क अभियान में लक्की सिंह का तूफानी दौरा स्वच्छ और विकसित मानगो बनाने का दिया भरोसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविस्थापितों की समस्याओं को लेकर सांसद जोबा माझी ने यूसिल प्रबंधक से वार्ता की
    Next Article झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.