Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे, रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे, रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे, रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत के साथ सुधा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका विजय बनाने का संकल्प लिया

    मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ मानगो बगानबस्ती, बालीगुमा, मुंशी मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, उलीडीह, राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह रोड, सुमन होटल, डिमना रोड, राजस्थान भवन, डिमना रोड, कोहिनूर टावर रोड नंबर 1,ओल्ड पुररूलिया रोड नंबर 13, मोतीमहल, जवाहरनगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली. पदयात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए समर्थकों ने जनता से सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मानगो के हर क्षेत्र से सुधा गुप्ता को लोगों का समर्थन मिल रहा हैं. उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का वादा किया है. पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने सुधा गुप्ता का जोरदार स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. चुनावी माहौल के बीच मानगो क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है

    सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला. सुधा गुप्ता ने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में है. जनता की सेवक के तौर पर जनता के बीच रहकर काम करेंगे. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी की ओर से किये गये कार्यों को आगे ले जाने के संकल्प के साथ काम करेंगे ताकि यहां का विकास काम जो रुका है, उन सारे विकास कार्य को फिर से गति दी जा सके और मानगो नगर निगम की स्थापना का लाभ आम जनता तक दिलायी जा सके. जनता की आवाज के तौर पर हम मेयर के तौर पर काम करेंगे ताकि जनता के सारे लंबित काम पूरा किया जा सके. कचरा के स्थायी समाधान को लेकर भी काम किया जायेगा. सुधा गुप्ता ने कहा कि कचरा का निष्पादन, साफ सफाई, पानी और गली मोहल्ले में सड़क बनाने का काम को पूरा करना ही हमारा संकल्प है.

    जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रथम बजट समीक्षा सत्र स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया
    Next Article मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा को मिला जनसमर्थन, 23 फरवरी को ‘छड़ी छाप’ पर मतदान की अपील

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.