मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा को मिला जनसमर्थन, 23 फरवरी को ‘छड़ी छाप’ पर मतदान की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने सुंदरबन फेज़-1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर डिमना सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क पदयात्रा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की भागीदारी और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जाएगा।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने विकास के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद किया और समर्थन का आश्वासन दिया।
कुमकुम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बेहतर मानगो के निर्माण के लिए 23 फरवरी को क्रम संख्या 2, चुनाव चिन्ह ‘छड़ी छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखा।

