जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही समर्थक दल भाजपा-एनडीए के बड़े नेता भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जुगसलाई पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में आदित्य साहू ने रिंंकू सिंह का संकल्प पत्र जारी किया। दूसरी और…
Author: dhiraj Kumar
सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कुमकुम श्रीवास्तव को दिया समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अपने केंद्रीय कार्यालय में मानगो नगर निगम महापौर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पति राजकुमार श्रीवास्तव को आमंत्रित कर पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया। इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह ने कहा कि संगत के साथ कुमकुम श्रीवास्तव की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के लोग अपने सुझाव भी रख सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर लंबे समय से जनसेवा और संगठन से जुड़े परिवार का…
पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का सरयू राय पर तीखा हमला, ट्रस्ट और वादों पर उठाए सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने विधायक सरयू राय पर तीखा हमला बोलते हुए उनके 15 महीने के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीते हुए डेढ़ वर्ष हो चुके हैं, ऐसे में सरयू राय को बताना चाहिए कि उन्होंने कौन-कौन से वादे पूरे किए। विकास सिंह ने बन्ना गुप्ता के कथित रिश्तेदार द्वारा निर्मित लोटस अपार्टमेंट के मुद्दे पर भी राय की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि इस मामले में उन्होंने अब तक क्या…
मानगो नगर निगम चुनाव: एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी का दाईगुटू में जनसंपर्क, स्वच्छता व विकास का वादा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी ने दाईगुटू समेत आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर एनडीए की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। प्रत्याशी ने स्वच्छ मानगो के संकल्प को दोहराते हुए नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं कीटनाशक छिड़काव की समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। साथ ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति, सड़क एवं…
मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की जनसंपर्क पदयात्रा, ‘छड़ी छाप’ पर समर्थन की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो (जमशेदपुर), झारखंड: मानगो मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मंगलवार को आशियाना अनंतरा, आस्था स्पेस टाउन, सुंदरबन फेज-1, चंद्रावती नगर सोसाइटी, आशियाना सन सिटी, शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, साईं कॉम्प्लेक्स फेज-1 व 2, न्यू ग्रीन सिटी, गायत्री होम्स बालीगुमा सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं—के समाधान का संकल्प दोहराया। कुमकुम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से अपील की…
जिला कांग्रेस ने चलाया वोट पर्ची वितरण अभियान, मतदाताओं को किया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में क्रॉस रोड नंबर 14 स्थित डॉक्टर जाकिर हुसैन स्कूल में वोट पर्ची तैयार कर घर-घर वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत लोगों को मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में 11वें नंबर की गुलाबी पर्ची पर कारपेट निशान पर मतदान करने की अपील की गई। वोट पर्ची तैयार करने और वितरण कार्य में डॉक्टर जाकिर हुसैन स्कूल के संस्थापक मोहम्मद इरफान…
जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भव्य आयोजन, 22 फरवरी 2026 को विशेष कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 21 फरवरी को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपनी मातृभाषा और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेते हैं। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति भी अपने गठन के समय से ही इस दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित करती आ रही है तथा मातृभाषा की रक्षा के लिए आंदोलन का संकल्प दोहराती है। इस वर्ष समिति अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मातृभाषा दिवस को और अधिक व्यापक रूप से मनाने जा रही…
सोशल मीडिया पर सुनियोजित साजिश के तहत एडिटेड ऑडियो-वीडियो प्रसारित, कड़ी कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने लिखित शिकायत साइबर अपराध थाना जमशेदपुर में करते हुए आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। हरजीत सिंह चिंटू ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हु और मेरे खिलाफ इंस्टाग्राम पर “कुमकुम श्रीवास्तव फैन पेज” तथा फेसबुक पर “मानगो लाइव” नामक पेजों के माध्यम से उनके चुनावी कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर भ्रामक एवं मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो वायरल किए…
मानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प, डेवलपमेंट मेरा सिंगल एजेंडा : सुधा गुप्ता सुधा गुप्ता ने ताबड़तोड़ किया प्रचार, लोगों से मांगा विकास को सफल बनाने के लिए साथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ मानगो में अपने चुनाव अभियान को और तेज करते हुए खड़िया बस्ती, जवाहर नगर रोड़ नंबर 14, जनता पथ, गुडुरुबासा, कटकटड़ुंगरी, गजहडीह, बालीगमा, मून सिटी बस्ती, राजीव पथ, उन्मत नगर, सर्वोदय पथ, चाणक्यपुरी, देवकुंज डिमना रोड, चन्द्रावती नगर में पदयात्रा और बैठक कर जनता से सीधा संवाद कर विकास…
सीपीआइ एम ने दिया सुधा गुप्ता को समर्थन पत्र मानगो का विकास सुधा गुप्ता के हाथों ही संभव : माकपा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को मिल रहे समर्थन के बीच सीपीआइ एम की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने भी सुधा गुप्ता को चुनाव में जिताने के लिए समर्थन का पत्र दिया है. सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को इन लोगों ने अपना समर्थन पत्र सौंपा. सीपीआइ एम के जिला सचिव केपी सिंह की ओर से एक समर्थन पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि भारत की…
