Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया पर सुनियोजित साजिश के तहत एडिटेड ऑडियो-वीडियो प्रसारित, कड़ी कार्रवाई की मांग
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोशल मीडिया पर सुनियोजित साजिश के तहत एडिटेड ऑडियो-वीडियो प्रसारित, कड़ी कार्रवाई की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया पर सुनियोजित साजिश के तहत एडिटेड ऑडियो-वीडियो प्रसारित, कड़ी कार्रवाई की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने लिखित शिकायत साइबर अपराध थाना जमशेदपुर में करते हुए आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है।

    हरजीत सिंह चिंटू ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हु और मेरे खिलाफ इंस्टाग्राम पर “कुमकुम श्रीवास्तव फैन पेज” तथा फेसबुक पर “मानगो लाइव” नामक पेजों के माध्यम से उनके चुनावी कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर भ्रामक एवं मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो वायरल किए जा रहे हैं।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कृत्य उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और चुनावी माहौल को प्रभावित करने की नीयत से किया जा रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद इस प्रकार की हरकत लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है।

    चिंटू सिंह ने कहा कि वे इस प्रकार की ओछी और दुर्भावनापूर्ण राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी लोग इस साजिश में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना, बिष्टुपुर में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों की पहचान कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

    उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए जा रहे फर्जी और एडिटेड कंटेंट को तुरंत हटवाया जाए तथा चुनावी माहौल को दूषित करने वालों पर सख्त कदम उठाया जाए।

    अंत में उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों और एडिटेड वीडियो के झांसे में न आएं तथा सत्य और तथ्य के साथ खड़े रहें।

    कड़ी कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर सुनियोजित साजिश के तहत एडिटेड ऑडियो-वीडियो प्रसारित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प, डेवलपमेंट मेरा सिंगल एजेंडा : सुधा गुप्ता
    Next Article जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भव्य आयोजन, 22 फरवरी 2026 को विशेष कार्यक्रम

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.