सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कुमकुम श्रीवास्तव को दिया समर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अपने केंद्रीय कार्यालय में मानगो नगर निगम महापौर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पति राजकुमार श्रीवास्तव को आमंत्रित कर पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया।
इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह ने कहा कि संगत के साथ कुमकुम श्रीवास्तव की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के लोग अपने सुझाव भी रख सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर लंबे समय से जनसेवा और संगठन से जुड़े परिवार का समर्थन करेगा।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 23 फरवरी को मतदान के दिन क्रम संख्या 2 पर ‘छड़ी छाप’ पर मुहर लगाकर कुमकुम श्रीवास्तव को विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति मिल सके।

