Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में शनिवार को झरना घाट शिव मंदिर प्रांगण, बाबूडीह, भुइयांडीह में सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 251 जरूरतमंद व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान व्रतधारियों को सूप, साड़ी, सम्पूर्ण पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य सामग्री का पैकेट श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि पर्व-त्यौहार के मौके पर आसपास के जरूरतमंद परिवार की आस्था आर्थिक कारणों से कमजोर न हो। इसके लिए संस्था की ओर से प्रतिवर्ष पहल की जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े कार्य करती रहेगी। इस दौरान लोक समर्पण संस्था के नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, सुभाष मुखी, रूपेश साहू, जगजीत सिंह, दीपक सिंह, अर्णव कुमार समेत स्थानीय मिथिलेश साव, लोहा यादव, सोनू सिंह, मुन्ना साव, धनराज, मनोज साव, अमन, दीपक, राहुल, लोहा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
    छठ पूजा भुइयांडीह लोक समर्पण संस्था सामाजिक सेवा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    Related Posts

    कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    November 14, 2026

    मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे, इसके लिए कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान : परविंदर सिंह

    November 14, 2026

    छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, घाटों की सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

    कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे, इसके लिए कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान : परविंदर सिंह

    छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, घाटों की सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

    हरिजन बस्ती में पुलिस ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, बढ़ाया उत्साह

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतियों को बांटा फल और सुप-दौरा ।

    पत्रकार अभिषेक भारती पर एफआईआर लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार : सांसद विद्युत वरण महतो

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.