Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परविंदर सिंह ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्रता के बाद भारत को मजबूत लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं आधुनिक राष्ट्र बनाने की नींव रखी। औद्योगिक विकास, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण वे चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय हुए।
    उन्होंने कहा कि आज नेहरू जी के विचारों और आदर्शों को अपनाकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
    मौके पर अमरजीत नाथ मिश्रा, शैलेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, मकसूद आलम, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, तनवीर खान, ईशान पात्रा, रंजीत झा, कौशल प्रधान, शुभम झा, सुरेंद्र सिंह, विनोद यादव, अंबेश कुमार, मुन्ना सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    झारखंड कांग्रेस नेहरू जयंती पंडित जवाहरलाल नेहरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे, इसके लिए कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान : परविंदर सिंह
    Next Article सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

    Related Posts

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

    November 14, 2026

    मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे, इसके लिए कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान : परविंदर सिंह

    November 14, 2026

    छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, घाटों की सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

    कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे, इसके लिए कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान : परविंदर सिंह

    छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, घाटों की सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

    हरिजन बस्ती में पुलिस ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, बढ़ाया उत्साह

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतियों को बांटा फल और सुप-दौरा ।

    पत्रकार अभिषेक भारती पर एफआईआर लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार : सांसद विद्युत वरण महतो

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.