जिला कांग्रेस ने चलाया वोट पर्ची वितरण अभियान, मतदाताओं को किया जागरूक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में क्रॉस रोड नंबर 14 स्थित डॉक्टर जाकिर हुसैन स्कूल में वोट पर्ची तैयार कर घर-घर वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत लोगों को मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में 11वें नंबर की गुलाबी पर्ची पर कारपेट निशान पर मतदान करने की अपील की गई।
वोट पर्ची तैयार करने और वितरण कार्य में डॉक्टर जाकिर हुसैन स्कूल के संस्थापक मोहम्मद इरफान अंसारी, शिक्षक मोहम्मद फैज, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम, जिला सचिव रविंद्र मौर्य, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद आरजू खान, मोहम्मद आदिल खान, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा तथा मोहम्मद दानिश मौर्य सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
अभियान के दौरान अंसार खान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

