विकसित मानगो बनाना है, जनता का साथ जरूरी है : सुधा गुप्ता। मेयर प्रत्याशी ने मानगो नगर निगम में घर घर पहुंची, मांगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो की जनता की सेवक के तौर पर हम काम करने आये है. हम अपनी काम के बदौलत प्यार पाने के लिए जनता के बीच आये है. हम राजनेता नहीं बल्कि सेवक बनकर आप सबके बीच अभी है और मेयर बनकर भी सेवक की ही भूमिका में ही होंगे. एक बार हमको मौका दें. विकसित मानगो बनाने के लिए पूरी दम के साथ जनता के साथ मिलकर और सरकार के सहयोग…
Author: dhiraj Kumar
मानगो पुल और बृजवासी क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर-पोस्टर फाड़े, जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो पुल तथा बृजवासी क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर-पोस्टर को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की घटना सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जाता है कि घटना स्थल के समीप नीरज सिंह, आशुतोष राय और विनोद राय मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैनर-पोस्टर को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे न केवल चुनावी प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचा, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को भी हानि हुई है। स्थानीय…
जमशेदपुर से 40 किसान हाई-टेक प्रशिक्षण के लिए नोएडा रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जमशेदपुर से 40 किसानों का एक जत्था आज उच्च कोटि के प्रशिक्षण के लिए नोएडा रवाना किया गया। यह सभी किसान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ नोएडा में 5 दिनों का एक्सपोज़र टूर करेंगे,जहाँ उन्हें हाई-टेक तकनीक से खेती की जानकारी दी जाएगी। जिला उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान खास तौर पर मशरूम, पाइनएप्पल और शिमला मिर्च की आधुनिक खेती तकनीक सीखेंगे। जिला मुख्यालय से आज इन किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर…
वार्ड 30 में कड़ा मुकाबला: 15 साल के कार्यकाल पर सवाल, 25 साल की समाजसेवा का दावा राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचते ही वार्ड संख्या 30 का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। क्षेत्र में इस बार मुकाबला अनुभव बनाम असंतोष के बीच सिमटता नजर आ रहा है। एक ओर जहां पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल को लेकर विरोधी खेमे पर एंटी-इन्कंबेंसी और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ सतीश शर्मा अपनी 25 वर्षों की समाजसेवा को मुद्दा बनाकर जनता के बीच…
बहुभाषीय संस्था सहयोग द्वारा कदमा में साहित्यिक मिलन का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर बहुभाषीय संस्था सहयोग ने १८ फ़रवरी को एक साहित्यिक मिलन का आयोजन १० कैसर बंगलों, पारडी रोड, कदमा में किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न कवि और कवित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस आयोजन में विद्या तिवारी, डॉ. आशा गुप्ता, ज्योत्सना अस्थाना, सरिता सिंह, डॉ. संध्या सिन्हा, सुधा गोयल, ममता कर्ण, छाया प्रसाद, भारती कुमार, आलोक मंजरी, वंदना, डॉ. रागिनी भूषण और निशीथ सिन्हा ने अपनी रचनाएं सुनाकर महफिल को सजाया। डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. जूही समर्पिता और संगीता सिन्हा ने मिलकर निशीथ सिन्हा…
स्टेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तारीकरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया। स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 22 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है कि यह कदम स्टेशन के विकास कार्यों को गति देने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेलवे के लैंड डिपार्टमेंट के…
कोल्हान में मजदूर नेता केदार दास को भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों श्रमिक जुटे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर All India Trade Union Congress (AITUC) कोल्हान प्रमंडल की ओर से मजदूरों के लोकप्रिय नायक स्वर्गीय केदार दास की 45वीं पुण्यतिथि साकची गोलचक्कर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे कोल्हान क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूर नेता, यूनियन पदाधिकारी और श्रमिक साथी एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत केदार दास की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांअर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि केदार दास ने अपना पूरा…
जमशेदपुरः पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर निवासी उदय सिंह ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर बड़ा कदम उठाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार उन्होंने मानगो स्थित नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उन्हें सुरक्षित पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस ने उदय सिंह को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ…
मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह का धुंआधार चुनावी प्रचार देख विरोधी का बढ़ा बीपी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मानगो नगर निगम के झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने बुधवार को निगम के शहरी क्षेत्र में जोरदार पैदल मार्च कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई हाउसिंग कॉलोनी , डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी, संकोसाई आदि जगहों में धुंआधार प्रचार कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जहां मतदाताओं का उन्हें अपार समर्थन मिला। हाउसिंग कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई । इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और व्यवसायियों से भी मुलाकात कर…
श्री श्री सार्वजनिक महाशिवरात्रि पूजा कमेटी की ओर से पूजनोत्सव के अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।श्री श्री सार्वजनिक महाशिवरात्रि पूजा कमेटी की ओर से पूजनोत्सव के अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उद्योगपति सह समाजसेवी अरुण तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जमशेदपुर के कई भजन कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बाबा भोलेनाथ, माता भवानी आदि पर बेहतरीन झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें…
