श्री श्री सार्वजनिक महाशिवरात्रि पूजा कमेटी की ओर से पूजनोत्सव के अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।श्री श्री सार्वजनिक महाशिवरात्रि पूजा कमेटी की ओर से पूजनोत्सव के अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उद्योगपति सह समाजसेवी अरुण तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जमशेदपुर के कई भजन कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बाबा भोलेनाथ, माता भवानी आदि पर बेहतरीन झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें श्रोता झूम उठे। इसके सफल आयोजन में कमेटी के अशोक मल्लिक, रिंकू नायक, मोइना गोप, राजेश नायक, दिलीप नायक, कमल स्वर्णकार, प्रेमकांत दास, जितेन नायक, कुश नायक, सोना नायक, रमेश नायक, जितेन मल्लिक समेत सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

