Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ में मोहन भागवत का सामाजिक सद्भाव संदेश, तीन बच्चों की वकालत; NSUI का विरोध, सीएम योगी से मुलाकात के निकले मायने
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    लखनऊ में मोहन भागवत का सामाजिक सद्भाव संदेश, तीन बच्चों की वकालत; NSUI का विरोध, सीएम योगी से मुलाकात के निकले मायने

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ में मोहन भागवत का सामाजिक सद्भाव संदेश, तीन बच्चों की वकालत; NSUI का विरोध, सीएम योगी से मुलाकात के निकले मायने

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लखनऊ:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित किया। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित और सशक्त होने की आवश्यकता पर बल देते हुए घटती जनसंख्या पर चिंता जताई और परिवारों से कम से कम तीन बच्चे होने की बात कही।

    भागवत ने कहा कि “हमें किसी से खतरा नहीं है, लेकिन सजग रहना जरूरी है।” उन्होंने लालच और जबरदस्ती के मतांतरण पर रोक लगाने तथा ‘घर वापसी’ अभियान को तेज करने की आवश्यकता बताई। घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” की बात कही और ऐसे लोगों को रोजगार न देने पर जोर दिया।

    सद्भाव पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि भेदभाव समाज को कमजोर करता है और समन्वय से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने महिलाओं को परिवार का आधार बताते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की वकालत की तथा कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए, और यदि कानून में त्रुटि हो तो उसे संवैधानिक तरीके से बदला जा सकता है।

    हालांकि कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई से जुड़े कुछ छात्रों ने “भागवत गो बैक” के नारे लगाकर विरोध भी दर्ज कराया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत की मुलाकात भी चर्चा में रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात सामाजिक समरसता, जनसंख्या विमर्श और संगठनात्मक मुद्दों पर समन्वय का संकेत देती है, जिसके आगामी राजनीतिक परिदृश्य में व्यापक मायने निकाले जा रहे हैं।

    तीन बच्चों की वकालत; NSUI का विरोध लखनऊ में मोहन भागवत का सामाजिक सद्भाव संदेश सीएम योगी से मुलाकात के निकले मायने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निगम चुनाव नजदीक, क्षेत्र में बढ़ने लगा चुनावी तापमान
    Next Article श्री श्री सार्वजनिक महाशिवरात्रि पूजा कमेटी की ओर से पूजनोत्सव के अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन 

    Related Posts

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.