उत्कलिय ब्राह्मण समाज के सह सचिव को माता शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। उत्कलीय ब्राह्मण समाज पोटका प्रखंड सह सचिव जय गोपाल पंन्डा के माता चारुबाला पंन्डा 97 बर्ष की देहांत मंगलवार को दिन के एक बजे हो गया। उनके माता का अंतिम संस्कार बेगुनाडीह श्मशान में बैदिक रिति रिवाज के साथ किया गया। जेष्ट पुत्र जय गोपाल पन्डा ने मुखाग्नि दिये। अंतिम संस्कार में उनका छोटा पुत्र लक्ष्मी नारायण पंन्डा, पोता शंकर पन्डा, चक्रधर पन्डा, बापून पन्डा, पोती शर्मिष्ठा पन्डा, के अलावा ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शूधासू मिश्र,, रजनी षडंगी, सूर्य कर, बेगूनाडी के सन्तोष पन्डा, बिश्वनाथ पन्डा,…
Author: dhiraj Kumar
छोलागोड़ा में वीर शहीद रघुनाथ सिंह जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी भूमिज चुहाड़ सेना द्वारा बड़ाखुरसी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की 231वीं जयंती के अवसर पर छोलागोड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के दौरान युवाओं का जोश और खेल भावना देखते ही बन रही थी। *लूपानडीह एफसी बना विजेता, धनचटानी एफसी उपविजेता* रोमांचक मुकाबलों के बाद लूपानडीह एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब…
होली को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी धनंजय पासवान तथा पोटका अंचल के सी आई हेमंत कुमार उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली पर्व संपूर्ण थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। शांति समिति में लोगो ने होली के दिन विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, दारू भट्ठी को बंद करने, किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाने का अपील किया। थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने…
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर स्थित कैंटीनों की जांच की, एक कैंटीन बंद करने का दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कैंटीन संचालकों से वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया। इस क्रम में माई कैफे का फूड लाइसेंस वैध पाया गया। वहीं जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के संबंध में फूड लाइसेंस हेतु आवेदन किए जाने की बात बताई गई। मेडिकल कॉलेज परिसर…
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।संत शिरोमणि कंगाली लक्ष्मण बाबा मंदिर समिति की ओर ओर गम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के पूंजीडूंगरी देवनागरी में नवनिर्मित मंदिर में कंगाली बाबा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सह लंकार पूजा पर आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को प्रारंभ हुआ। अनुष्ठान के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सापड़ा दोमुहानी घाट स्थित स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लेकर गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर में संकल्पित किया गया। तत्पश्चात…
टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग तेज विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इसे जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां राजस्थान मूल के परिवारों और व्यापारियों की बड़ी संख्या निवास…
मीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए मीडिया कप िक्रकेट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में दलमा एकादश और दोमुहानी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कीनन स्टेडियम में फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अमित केसरी के हरफनमौला प्रदर्शन और दूसरे मैच में दोमुहानी की कसी हुई गेंदबाजी का बोलबाला रहा। पहले सेमीफाइनल में खरकई एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी दलमा एकादश ने निर्धारित…
मानगो नगर निगम चुनाव: सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को आयोजित मानगो सिख संगत की अहम बैठक में भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव तथा प्रत्याशी संध्या सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सिख समाज के सैकड़ों गणमान्य और आम नागरिकों ने भाग लेकर एक स्वर में संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन जताया। अरुण सिंह ने संगत से अपील की…
ब्रह्मर्षि विकास मंच 10 नंबर बस्ती इकाई का गठन, मुकेश चौधरी बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: ब्रह्मर्षि विकास मंच की 10 नंबर बस्ती इकाई का गठन हिंदुस्तान मित्र मंडल क्लब के प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई, जिसमें मुकेश चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी को अध्यक्ष, धनंजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, मनीष कुमार को महासचिव, रंजीत कुमार को कार्यकारी महासचिव तथा राकेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंच द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक संचालन समिति का भी गठन किया गया, जिसे सभी स्थानीय इकाइयों के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी…
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओंं की जुटान, जीत सुनिश्चित करने का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड, वीर कुंंवर सिंह चौक, दूबे मुहल्ला, नया बाजार समेत आसपास के इलाकों का दौरा किया। वहीं, उनके समर्थन में जिला भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जुगसलाई के युवाओं ने रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित कर नगर परिषद अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया। वहीं…
