तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।संत शिरोमणि कंगाली लक्ष्मण बाबा मंदिर समिति की ओर ओर गम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के पूंजीडूंगरी देवनागरी में नवनिर्मित मंदिर में कंगाली बाबा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सह लंकार पूजा पर आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को प्रारंभ हुआ। अनुष्ठान के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सापड़ा दोमुहानी घाट स्थित स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लेकर गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर में संकल्पित किया गया। तत्पश्चात विधि विधान से प्रसिद्ध पंडितों द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर रात्रि में लंकार जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के संयोजक अनिल कुमार तथा संरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को प्रातःकाल में लंकार पूजा के बाद कंगाली बाबा की प्रतिमा को पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा दी जाएगी। इसके बाद अंतिम दिन गुरुवार को भव्य भंडारा के पश्चात अनुष्ठान का समापन होगा। इसके आयोजन में कमेटी के शम्भू कुमार, विनय कुमार, भास्कर, ब्रज किशोर, रामानंद गुप्ता, अनिल साह, अजय साह, प्रभाकर साह समेत सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

