Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग तेज विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग तेज विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग तेज विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इसे जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

    पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां राजस्थान मूल के परिवारों और व्यापारियों की बड़ी संख्या निवास करती है। ‘मारवाड़ी सम्मेलन’ साकची शाखा ने भी इस संबंध में मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि सीधी ट्रेन के अभाव में यात्रियों को दिल्ली या अन्य स्टेशनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे काफी असुविधा होती है।

    विधायक ने धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि खाटू श्याम मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर और अजमेर शरीफ दरगाह जैसे प्रमुख स्थलों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में कोटा देश का प्रमुख एजुकेशन हब है, जहां जमशेदपुर से हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान रेल व्यवस्था यात्रियों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को कठिनाई होती है। विधायक ने जनहित और क्षेत्र की बड़ी आबादी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटानगर-जयपुर सीधी रेल सेवा पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

    जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग तेज विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज
    Next Article तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.