Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए मीडिया कप िक्रकेट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में दलमा एकादश और दोमुहानी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कीनन स्टेडियम में फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अमित केसरी के हरफनमौला प्रदर्शन और दूसरे मैच में दोमुहानी की कसी हुई गेंदबाजी का बोलबाला रहा। पहले सेमीफाइनल में खरकई एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी दलमा एकादश ने निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर 163 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अमित केसरी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 63 रन ठोक दिए, जबकि बुलंद इकबाल ने 21 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया। खरकई की ओर से ललित और देबाशीष ने 1-1 विकेट चटकाया।

    जवाब में, खरकई एकादश की टीम दबाव में नजर आई और 13.1 ओवरों में 104 रनों पर ही उसके 8 विकेट गिर गए। रंधीर (45 रन) और ललित (33 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमित केसरी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

    दूसरा सेमीफाइनल: दोमुहानी की शानदार जीत

    दूसरे सेमीफाइनल में हुडको एकादश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दोमुहानी की टीम ने 15 ओवरों में 7 विकेट पर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। आशुतोष और मिथुन ने समान रूप से 29-29 रनों की पारी खेली। आनंद ने 23 अौर अभिषेक ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुडको एकादश 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर केवल 112 रन ही बना सकी। राघवेंद्र ने 49 गेंदों पर 60 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दोमुहानी के गेंदबाज कुणाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट झटके और हुडको की पारी की रफ्तार पर लगाम लगा दी। आशुतोष को मैन आॅफ द मैच चुना गया।

    अपनों के बीच अपनों से सम्मान:

    मीडिया कप क्रिकेट सेमी फाइनल के अवसर पर राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह को सम्मानित करते प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह और महासचिव विनय पूर्ति।

    मीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव: सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन
    Next Article टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग तेज विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.