होली को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कोवाली थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी धनंजय पासवान तथा पोटका अंचल के सी आई हेमंत कुमार उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली पर्व संपूर्ण थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। शांति समिति में लोगो ने होली के दिन विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, दारू भट्ठी को बंद करने, किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाने का अपील किया। थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का त्यौहार शालीनता के साथ मनाए। शांति तथा सौहार्द बनाने में प्रशासन का सहयोग करे। बैठक में मुखिया पुष्प लता मुंडा, सिमती सरदार, अर्धेंदु सरदार, चंद्र भूषण सरदार, कार्तिक मुर्मू, शाहिद परवेज, सामाजिक लोग सुरजीत कुंडू, दिनेश के गुप्ता, संगीता सरदार, सुधीर सरदार आदि उपस्थित थे।

