मानगो में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की विशाल जनसभा, अर्जुन मुंडा बोले— राज्य सरकार ने मानगो को विकास से वंचित रखा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के समर्थन में उलीडीह आदिवासी क्लब, बिरसा रोड में आयोजित भव्य जनसभा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जनसभा को डा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने मानगो की घोर उपेक्षा की है। मानगो को विकास के…
Author: dhiraj Kumar
भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण, धार्मिक रूप से कोई प्रभाव नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता आज वर्ष का पहला सूर्यग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर आरंभ होगा, जो शाम 7 बजकर 57 मिनट तक जारी रहेगा। खगोल विज्ञानियों के अनुसार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक दृष्टि से यहां कोई प्रभाव नहीं माना जा रहा है। इसी कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में सामान्य दिनों की तरह पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न किए जा रहे हैं। श्रद्धालु भी बिना किसी संकोच के मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन…
मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में कांग्रेस ने ताकत झोंका, बड़े नेताओं ने किया सुधा के साथ प्रचार बन्ना गुप्ता के विकास के काम को गति देने के लिए चुनाव में मुझे साथ दें : सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का प्रचार अभियान तेज हो गया है. इस अभियान में सोमवार को कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए और सुधा गुप्ता के साथ प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरुशरण…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स यार्ड में बोरिंग के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स के यार्ड में मंगलवार को बोरिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यार्ड परिसर में मशीन से बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मशीनरी की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल…
टायर ब्लास्ट होने से हुई सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी अजय प्रताप (40) की एक दुर्घटना के बाद सोमवार की अहले सुबह मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की देर रात करीब 11 बजे अजय प्रताप गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना से कुछ दूरी पर स्थित रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला टायर ब्लास्ट…
बिना दवा का बना यूसील अस्पताल, मरीज लौट रहे खाली हाथ; यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह ने सीएमडी को लिखा पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : बिना दवा का यूसिल अस्पताल चल रहा हैं। यह हम नहीं कह रहे है यूसिल से सेवानिवृत कर्मचारी व।कंपनी कर्मी बीते कई महीनों से यूसिल की आउट सोर्सिंग दवा काउंटर से लौट रहे है। यह हालत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूनिट में यह हालत तब पैदा हुई जब 16 करोड़ की लागत से जमशेदपुर की दवा आपूर्ति करने वाली आउट सोर्सिंग कंपनी के के फार्मा ( जुगसलाई) को टेंडर मिली। दवा की आपूर्ति में…
गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि Central Warehousing Corporation (CWC) से ट्रकों के माध्यम से आए अनाज के बोरे बिना गोदाम में विधिवत भंडारण और वजन प्रक्रिया पूरी किए सीधे डीलरों को आपूर्ति करने वाले डीएसडी वाहनों में लोड कराए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत CWC से प्राप्त अनाज को पहले प्रखंड गोदाम में उतारकर उसका वजन कराया जाना और स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि…
पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी की ओर से आयोजित श्री श्री पंचम वर्षीय नव कुंज नाम महायज्ञ का उद्घाटन सोमवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधिवत रूप से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, डॉ. भूषण मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक सविता महतो…
यूसील मना रहा है स्वक्षता पखवाड़ा लेकिन है गंदगी का अंबार जागरूकता के नाम पर खर्च धरातल पर शून्य राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसीआईएल प्रबंधन के द्वारा 16 फरवरी से 28 फरवरी तक पूरे क्षेत्र के साफ सफाई को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है लेकिन यूसिल का स्वच्छता पखवाड़ा केवल कागजी और दिखावा ही साबित हो रही है पूरे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को यूसिल प्रबंधन के द्वारा चकनाचूर किया जा रहा है। यह संस्था प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधी तरह से संबंधित संस्था है लेकिन…
पोटका के बच्चों ने सीखी पत्रिका निर्माण की कला: “महुआ साइलेंट ज़ीन प्रोजेक्ट” की शुरुआत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पोटका प्रखंड के बच्चों के लिए एक अनूठी रचनात्मक पहल “महुआ साइलेंट ज़ीन प्रोजेक्ट” की शुरुआत 12 फरवरी से हुई। यह परियोजना यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) और फुल टाइम हेजहोग स्टूडियो (शैलज़ा) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। परियोजना की रूपरेखा कलाकार शैलज़ा द्वारा तैयार की गई है, जो बच्चों के साथ कला कार्यशालाओं का संचालन कर रही हैं। वहीं, युवा एक सामुदायिक भागीदार के रूप में अपने प्रशिक्षकों के माध्यम से इस पहल को समुदाय तक पहुंचा रहा है।…
