Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि Central Warehousing Corporation (CWC) से ट्रकों के माध्यम से आए अनाज के बोरे बिना गोदाम में विधिवत भंडारण और वजन प्रक्रिया पूरी किए सीधे डीलरों को आपूर्ति करने वाले डीएसडी वाहनों में लोड कराए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत CWC से प्राप्त अनाज को पहले प्रखंड गोदाम में उतारकर उसका वजन कराया जाना और स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि करना अनिवार्य है। इसके बाद ही संबंधित डीलरों को आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। लेकिन आरोप है कि इन नियमों को दरकिनार कर अनाज की सीधी लोडिंग कराई जा रही है।

    मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से कथित तौर पर अनियमितताओं को बढ़ावा मिलने की चर्चा है। आरोप यह भी है कि बीसीओ सुनील चौधरी स्वयं गोदाम के मुख्य द्वार पर बैठकर पूरी लोडिंग प्रक्रिया की निगरानी करते देखे गए, जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में मौजूद थीं। डीएसडी के तहत उपलब्ध कराए गए वाहन संख्या JH22G3092 के चालक से पूछताछ में भी लोडिंग प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी वरीय पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों के विपरीत अनाज की सीधी निकासी की जा रही है, तो इससे सरकारी खाद्यान्न वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या संज्ञान लेता है और आरोपों की जांच किस स्तर पर कराई जाती है।

    गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल नियमों को दरकिनार करने के आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपातकुम में नव कुंज महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 
    Next Article बिना दवा का बना यूसील अस्पताल, मरीज लौट रहे खाली हाथ; यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह ने सीएमडी को लिखा पत्र

    Related Posts

    मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत पकड़ाया चावल

    September 18, 2026

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    September 18, 2026

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत पकड़ाया चावल

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.