Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी की ओर से आयोजित श्री श्री पंचम वर्षीय नव कुंज नाम महायज्ञ का उद्घाटन सोमवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधिवत रूप से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

    उद्घाटन कार्यक्रम में ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, डॉ. भूषण मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि पातकुम, ईचागढ़, गौरांगकोचा समेत आसपास के गांवों के सामूहिक प्रयास से इतना बड़ा आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और समाज में आपसी एकता व सात्विकता बढ़ती है।

    आयोजन समिति के अनुसार नव कुंज महायज्ञ में कुल 54 संकीर्तन दल भाग ले रहे हैं। विभिन्न नौ मंदिरों में लगातार नौ दिन-रात अखंड हरी नाम संकीर्तन चलता रहेगा। यह 9 दिवसीय आयोजन 24 फरवरी को संपन्न होगा।

    बताया गया कि नव कुंज महायज्ञ में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरी नाम श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

    कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, निताई उरांव, संजय मंडल, अमरनाथ यादव, राखोहरी सिंह मुंडा, कालीदास आदित्यदेव, सुभाष दत्ता, सपन आदित्यदेव, पूर्व प्राचार्य जीपी राजवाड़, रंजीत टुडू, मनोरंजन महतो, शंभुनाथ महतो समेत सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामीण मौजूद रहे।

    पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील मना रहा है स्वक्षता पखवाड़ा लेकिन है गंदगी का अंबार जागरूकता के नाम पर खर्च धरातल पर शून्य   
    Next Article गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप

    Related Posts

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    September 18, 2026

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    September 18, 2026

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर

    बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर

    मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत पकड़ाया चावल

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.