Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टायर ब्लास्ट होने से हुई सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टायर ब्लास्ट होने से हुई सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टायर ब्लास्ट होने से हुई सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी अजय प्रताप (40) की एक दुर्घटना के बाद सोमवार की अहले सुबह मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की देर रात करीब 11 बजे अजय प्रताप गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना से कुछ दूरी पर स्थित रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद काफी रात हो जाने के कारण तथा महाशिवरात्रि पर्व में आसपास के लोगों के व्यस्त रहने के कारण उक्त वाहन की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। इस कारण पूरी रात वे अपने वाहन में ही अचेत अवस्था में पड़े रहे। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब उक्त वाहन पर गई तो उन्होंने गाड़ी के अंदर व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाया। तत्पश्चात उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकला और तत्काल उन्हें टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वाहन चलाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे नियंत्रण खो बैठे। हालांकि पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। विदित है कि अजय प्रताप जमीन समेत विभिन्न प्रकार के कारोबार से जुड़े थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।

    टायर ब्लास्ट होने से हुई सड़क दुर्घटना में जमीन कारोबारी अजय प्रताप की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना दवा का बना यूसील अस्पताल, मरीज लौट रहे खाली हाथ; यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह ने सीएमडी को लिखा पत्र
    Next Article बिरसानगर संडे मार्केट में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी ठेकेदार फरार

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.