Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीपीआइ एम ने दिया सुधा गुप्ता को समर्थन पत्र मानगो का विकास सुधा गुप्ता के हाथों ही संभव : माकपा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीपीआइ एम ने दिया सुधा गुप्ता को समर्थन पत्र मानगो का विकास सुधा गुप्ता के हाथों ही संभव : माकपा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीपीआइ एम ने दिया सुधा गुप्ता को समर्थन पत्र मानगो का विकास सुधा गुप्ता के हाथों ही संभव : माकपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को मिल रहे समर्थन के बीच सीपीआइ एम की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने भी सुधा गुप्ता को चुनाव में जिताने के लिए समर्थन का पत्र दिया है. सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को इन लोगों ने अपना समर्थन पत्र सौंपा. सीपीआइ एम के जिला सचिव केपी सिंह की ओर से एक समर्थन पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है. यह निर्णय एक “जनवादी मांग पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसमें जनता पर बिना अतिरिक्त कर लादे बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की शर्त रखी गई है. माकपा की मुख्य मांगों में पाइपलाइन द्वारा शुद्ध पेयजल, सुदृढ़ ड्रेनेज व सीवेज सिस्टम, शत-प्रतिशत कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत और बेहतर ट्रैफिक प्लान, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और आवारा पशुओं के प्रबंधन शामिल हैं. साथ ही, पार्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन और ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों की कानूनी व सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन का भुगतान व नियमितीकरण को चुनावी एजेंडे का मुख्य केंद्र बनाने पर जोर दिया है ताकि हाशिए पर रहने वाले मेहनतकश वर्ग के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके. माकपा अपने तमाम कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मानगो की जनता से अपील की है कि वे एक प्रगतिशील और जन-हितैषी नगर निगम के निर्माण के लिए सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करें. पार्टी का मानना है कि सुधा गुप्ता इन जनवादी मांगों को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगी. मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव केपी सिंह, नगर सचिव विमान चटर्जी, राज्य सचिव मंडल सदस्य विश्वजीत देव, वरिष्ठ नेता जेपी सिंह और मानगो की कार्यकर्ता लगनजीत गांगुली शामिल थे. इस पत्र को सौंपने के साथ ही पार्टी ने जनहित की इन मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर मजबूती से जनता के साथ खड़े हैं.

    सीपीआइ एम ने दिया सुधा गुप्ता को समर्थन पत्र मानगो का विकास सुधा गुप्ता के हाथों ही संभव : माकपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया नगर पंचायत चुनाव शांति और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
    Next Article मानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प, डेवलपमेंट मेरा सिंगल एजेंडा : सुधा गुप्ता

    Related Posts

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 18, 2026

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    July 18, 2026

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.