मानगो नगर निगम चुनाव: एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी का दाईगुटू में जनसंपर्क, स्वच्छता व विकास का वादा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी ने दाईगुटू समेत आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर एनडीए की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

प्रत्याशी ने स्वच्छ मानगो के संकल्प को दोहराते हुए नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं कीटनाशक छिड़काव की समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। साथ ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना और पुराने उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता में शामिल बताया।
उन्होंने बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिए खेल मैदान, बुजुर्गों के लिए सुविधाएं, महिला सुरक्षा हेतु पिंक पेट्रोलिंग, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का भी संकल्प व्यक्त किया।
बरसात में बाढ़ व जलजमाव से राहत, अंडरग्राउंड केबलिंग, नई स्ट्रीट लाइट, बेहतर सिवरेज सिस्टम तथा चलंत वैन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने की बात भी कही गई।
प्रत्याशी ने कहा कि पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही एनडीए का मूल उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान में स्थानीय लोगों की भारी सहभागिता देखने को

