Author: dhiraj Kumar

यूसील के कचरा डंपिंग यार्ड में आग से फैला जहरीला धुआं, थाना कर्मियों समेत स्थानीय लोग परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूसील प्रबंधन द्वारा नवरंग मार्केट बाजार गेट पुलिया के सामने बनाए गए कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा जलाए जाने से आसपास के क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ जादूगोड़ा थाना के जवान और पदाधिकारी भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त स्थल पर भारी मात्रा में कचरा जमा कर उसमें आग लगा दी जाती है, जिसके कारण सुबह से लेकर दिन भर धुआं चारों ओर…

Read More

सावधान मतदाता: शिकारी आएंगे, जाल बिछाएंगे, फंसना नहीं है सजग नागरिक ही सशक्त शहर और मजबूत लोकतंत्र की नींव देवानंद सिंह चुनावी मौसम आते ही वादों, नारों और लुभावने आश्वासनों की बाढ़ आ जाती है। ऐसे समय में मतदाताओं को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। लोकतंत्र में मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला दायित्व भी है। इसलिए भावनाओं, तात्कालिक लाभ या किसी प्रकार के दबाव में आए बिना विवेकपूर्ण निर्णय लेना आवश्यक है। याद रखें, चुनाव के दौरान कई तरह के “शिकारी” सक्रिय हो जाते हैं, जो अलग-अलग रूपों में जाल बिछाते हैं।…

Read More

सरायकेला: कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला के चौका- ईचागढ़ मुख्य मार्ग स्थित गौरंगकोचा ब्लॉक मोड़ के समीप शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. कंटेनर में करीब 11 हजार बोल्ट के तार में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है, जिससे आग तेजी से भड़क उठी. उस समय कंटेनर में टायर और कंबल लोड थे. आग लगते ही इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पानी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू…

Read More

मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अंतिम दिन झोंकी ताकत , कही हमारी जीत पक्की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी ताकत झोंक दी है । उन्होंने अंतिम दिन शनिवार को ओलिडीह एवं आजाद बस्ती में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांगी और 23 फरवरी को ईंट निशान पर भारी मतों से मुहर लगा कर जिताने की अपील की । उन्होंने कहा कि जनता की ताकत ही हमारी जीत है। अंतिम दिन प्रचार अभियान के दौरान जनता का अपार समर्थन लक्की सिंह…

Read More

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन अनिल मोदी ने वार्ड 18 में किया व्यापक जनसंपर्क, पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई। जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष तथा वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न बस्तियों एवं गलियों में व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान पूरे वार्ड में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदयात्रा के क्रम में अनिल मोदी ने…

Read More

मानगो में एनडीए की बाइक रैली, हजारों कार्यकर्ता शामिल; विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से रविवार को एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली डिमना ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ होकर मानगो चौक, न्यू पुरुलिया रोड, पारडीह चौक, नेशनल हाईवे होते हुए डिमना चौक से पुनः ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला तथा विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने आगामी…

Read More

यूसिल ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 11 गांव में बांटी ब्लीचिंग पाउडर,मच्छरों के प्रकोप से मिलेगी राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल की ओर से जादूगोड़ा व।उसके आस _ पास के गांव में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 11 गांव में 25 किलो पैक का ब्लीचिंग पाउडर, वितरित की गई।इधर कंपनी की इस पहला के बाद मच्छरों के प्रकोप से लोगों से राहत मिलेगी। इस बाबत विस्थापित मनोज हेंब्रम ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत -चाटीकोचा, टीलाईटॉड , डूगरीडीह , भाटिन, मेचुआ, दीनबंधु कुष्ठ आश्रम ,बांधडीह, बागुलसाई, इंचडा,, सीताडांगा, माटीगोंडा स्कूल में वितरित की गई व स्वच्छता का संदेश…

Read More

बाहा पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।प्रखंड के विभिन्न गांवों में तीन दिवसीय बाहा पर्व शनिवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम, रुपचा, मुरूमडीह, पिंड्राबेड़ा समेत कई गांवों में पारंपरिक रीति रिवाज से इस पर्व का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रथम दिन शनिवार को जाहेरथान की साफ सफाई तथा शुद्धिकरण की गई जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पर्व के दूसरे दिन रविवार को विधि विधान के साथ धूमधाम से बाहा बोंगा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे गांव के ग्रामीण शामिल होकर पारंपरिक पूजा अर्चना करेंगे। तत्पश्चात, अंतिम…

Read More

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।विद्युत सब स्टेशन आदित्यपुर-2 के 33 केवी के सभी फीडर तथा 11 केवी फीडर से रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 10.30 बजे से संध्या 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कनेक्टर के बदलने, एबी स्विच मरम्मतिकरण, वीसीबी मेंटिनेंस तथा पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ व छठे फेज, सापड़ा, ट्रेनिंग स्कूल मोड़, चित्रगुप्त कॉलोनी, गायत्री नगर, प्रखंड कॉलोनी, गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी है।

Read More

कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार; कुल 11 दबोचे गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया से युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े पांच और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस चर्चित कांड में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीनियर एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। गौरतलब है कि 13…

Read More