Author: dhiraj Kumar

मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें : सुधा गुप्ता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा, भारी भीड़ जुटी, जनता से किये वायदे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा और प्रचार के दौरान मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता और उनके पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जोरदार प्रचार किया. उनकी अंतिम दिन पदयात्रा में भारी भीड़ जुटी. इस दौरान उन्होंने जनता से अपने वादे दोहराये. उन्होंने वादा किया कि चुनाव में अगर उनकी जीत होती है…

Read More

आनन्दमार्ग के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा कुल 25 मरीजों की नेत्र जांच की गई जिसमें 10 मरीज मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए। अन्य सभी को चिकित्सीय सलाह दी गई। बताया गया है कि चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का ऑपरेशन आगामी शुक्रवार, 27 फरवरी को किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. विवेक केडिया, अनिमा घोष, जेमा…

Read More

बच्चा चोर समझकर डिजीटल क्रॉप सर्वेयर को ग्रामीणों ने घेरा मुखिया प्रतिनिधि तारणि सेन सरदार के हस्तक्षेप से हुआ मुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। मानपुर पंचायत के सावनाडीह में क्रॉप सर्वे करने गए कार्यकर्ता पिछली निवासी तपन मन्ना को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया तथा उसे मारपीट करने पर उतारू हो गए। ऐन मौका पर मुखिया प्रतिनिधि तारणि सेन सरदार तथा कुछ बुद्धिजीवी ग्रामीण के सूझबूझ से मामले को शांत कर सर्वेयर को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। ज्ञात हो कि कृषि विभाग के द्वारा क्रॉप डिजिटल सर्वे के द्वारा कुछ युवकों को रखा गया है। वे…

Read More

क़ुदादा जंगल बचाओ समिति के महासचिव स्व देवेंद्र नाथ नायक के श्राद्ध कर्म में आ भू स के प्रतिनिधियों ने दिया श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। क़ुदादा जंगल बचाओ समिति के महासचिव देवेंद्र नाथ नायक (78) का निधन विगत 11 फरवरी को हो गया। आज उनका श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। 80 के दशक में स्व देवेंद्र नाथ नायक क़ुदादा जंगल को बचाने का काम किया था। बन रक्षा केंद्रीय समिति का गठन कर स्व नायक ने पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला जिला से संबंध 80 मौजा के क्षेत्र में फैला हुआ जंगल क्षेत्र में समिति का गठन किया था। पर्यावरण चेतना केंद्र…

Read More

होली-ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति संग बैठक; सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। होली एवं ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोडा में केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं व सुझावों को सुनते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उपायों पर चर्चा की गई। जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।…

Read More

शैक्षणिक प्रमाण पत्र खोने की शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । कदमा थाना क्षेत्र में एक छात्रा रीवा सोनकर द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्र खोने की शिकायत दर्ज कराई गई है. कदमा निवासी राजेश सोनकर की पुत्री रीवा सोनकर की 10वीं कक्षा की मूल अंक तालिका गुम हो गई है. रीवा सोनकर ने कदमा थाना में आवेदन देकर बताई कि 1 फरवरी 2026 को उन्हें अंक तालिका के गुम होने की जानकारी मिली. उन्होंने हरसंभव स्थान पर खोजबीन की, लेकिन दस्तावेज नहीं मिला. रीवा सोनकर ने वर्ष 2024 में बिस्टुपुर स्थित रामकृष्णा मिशन इंग्लिश स्कूल से आईसीएसई बोर्ड के तहत 10वीं…

Read More

कुमकुम श्रीवास्तव के समर्थन में भव्य रोड शो, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 21 फरवरी 2026 को मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो सह रैली शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जनसमर्थन यात्रा डिमना चौक (ट्रांसपोर्ट नगर) से शुरू होकर मानगो चौक, चेपा पुल, पारडीह चौक होते हुए पुनः डिमना चौक पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा विकास और सुशासन के प्रति समर्थन जताया। पूरे कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था सामान्य रही और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन किया गया,…

Read More

जुगसलाई मेयर चुनाव को लेकर आजसू का झामुमो पर तीखा हमला, निष्पक्ष चुनाव की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई में आगामी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। आजसू ने आरोप लगाया कि झामुमो ने हिदायत खान के प्रभाव में आकर माणिक मल्लिक को मेयर प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने मल्लिक को “एजेंट” बताते हुए दावा किया कि यह कदम रिंकू सिंह की संभावित जीत रोकने की रणनीति का हिस्सा है। आजसू का…

Read More

जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव से पहले बागबेड़ा में 80 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र आज दिनांक: 20-02-2026 को सटीक आसूचना एकत्रित कर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में मुनमुन के घर से 09 (नौ) पेटियों तथा 01 (एक) छोटे बोरे रखे विभिन्न ब्रांडों के अवैध विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया । इसप्रकार कुल 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भी छापेमारी दल से पहले सादे…

Read More

जमशेदपुर: कपाली में इमाम साजिद रिश्दी ने BJP प्रत्याशी के समर्थन में की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद अध्यक्ष से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद ताजदार आलम के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे ऑल इंडिया ईमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमाम साजिद रिश्di ने खुलकर कांग्रेस के साशनकाल पर निशाना साधा. साथ ही बीजेपी को मुसलमानो की हितैषी करार देते हुए भाजपा के शासन काल में मुसलमानो को मिल रहे सुविधाओं और उपलब्धियां गिनाई. ईमाम साजिद रिश्दी ने बताया कि देश के मुसलमानों को कांग्रेस के शासन काल में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा…

Read More