Author: dhiraj Kumar

सरायकेला में एंबुलेंस ने बोलेरो को मारी टक्कर, मरीज समेत चार घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला थाना अंतर्गत साहेबगंज के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक एंबुलेंस ने चलती बोलेरो वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों में 25 वर्षीय सुनीता हेंब्रम, उनके पति 27 वर्षीय सुरेंद्र मुंडा, 60 वर्षीय सास चोकोन मुंडा और बड़ी बहन 30 वर्षीय जुगना मुंडा शामिल हैं. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल सरायकेेला भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के…

Read More

28 साल से पुनर्वास की राह ताकता चाटीकोचा, रेडिएशन के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: जादूगोड़ा प्रखंड का चाटीकोचा गांव पिछले 28 वर्षों से पुनर्वास के वादों के सहारे जी रहा है। विस्थापन की पीड़ा झेल रहे ग्रामीणों के लिए हर नया प्रशासनिक दौरा उम्मीद जगाता है, लेकिन अब तक समाधान शून्य ही रहा है। पिछले 10 वर्षों में तीन अलग-अलग उपायुक्त गांव का दौरा कर चुके हैं। वर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी चाटीकोचा पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार ठोस पहल होगी, लेकिन स्थिति जस की…

Read More

झामुमो प्रखंड कमिटी ने मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया ज्ञापन दुकान रद्द नहीं हुआ तो होगा आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिला तथा मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने के लिए एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्वालकाटा पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हाँसदा ने फिंगर प्रिंट लेकर तीन माह का खाद्यान्न कार्डधारियों को नहीं दिया। इसलिए बाकी तीन माह के खाद्यान्न को कार्डधारियों के…

Read More

डायन के संदेह में पत्नी , बेटा सहित पति को पेट्रोल डालकर जलाया गया, मां बेटे की मौत , पति एमजीएम अस्पताल में भर्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । पश्चिमी सिंहभूम जिला के रहने वाली एक महिला के ऊपर डायन के संदेह पर पेट्रोल डालकर जलाया गया। जिसमें महिला और उसके एक साल का बेटा आग में जल कर दम तोड़ दिया और उसके पति भी आग में बुरी तरह से झुलस गया । झालसा एवं डालसा के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए उसे एम जी एम अस्पताल जमशेदपुर में शुक्रवार को डालसा पीएलवी जोबा रानी बास्के के सहयोग…

Read More

मानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक, सशक्त जनादेश की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मानगो स्थित श्री शिवजी बाबू के आवास पर आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने एनडीए की विकासोन्मुख नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नागरिकों से सशक्त जनादेश देने की अपील की।…

Read More

26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी भाग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी। इसके उपरांत मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु अपर पुलिस…

Read More

मानगो में एनडीए का जोरदार जनसंपर्क अभियान, संध्या सिंह के पक्ष में दिग्गजों ने मांगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर एनडीए ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पूर्व मंत्री राजा पीटर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। पूर्व मंत्री राजा पीटर ने उलिडीह स्थित आदिवासी हाई स्कूल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर…

Read More

झारखंड विधानसभा में गूंजा बीएड छात्रों का मुद्दा, ई-कल्याण छात्रवृत्ति लंबित होने पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग राज्य महिला आयोग की उदासीनता पर भी उठाया सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा के पांचवें सत्र के तीसरे दिन सदन में बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि प्रथम सेमेस्टर पूर्ण होने के बावजूद विद्यार्थियों को ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है।…

Read More

अवैध कारोबारियों के प्रभाव में सोनारी थाना? क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध गतिविधियों और बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। क्षेत्र के कई लोगों का आरोप है कि अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और चोरी व स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांजा, अवैध शराब, मटका और लॉटरी जैसे गैरकानूनी धंधों को लेकर विभिन्न इलाकों—गुदड़ी बाजार, एरोड्रम बाजार, राम मंदिर चौक,…

Read More

प्रेमचंद जी का निधन वंचित समाज का नुकसान : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने फ्री लीगल एड कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद के निधन को वंचित और महिला वर्ग के लिए बड़ा नुकसान बताया है। पप्पू के अनुसार फ्री लीगल एड कमेटी के तहत संयुक्त पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर गांव में लोगों को न्याय सुलभ करवाया और इतना ही नहीं ग्रामीणों को स्वराज तथा स्वरोजगार सहकारिता का पाठ पढ़ाया। इलाके की सबसे बड़ी सामाजिक बुराई डायन प्रथा के खात्मे के लिए अपना जीवन होम कर दिया। प्रेमचंद जी नागरिक…

Read More