झामुमो प्रखंड कमिटी ने मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया ज्ञापन दुकान रद्द नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिला तथा मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने के लिए एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्वालकाटा पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हाँसदा ने फिंगर प्रिंट लेकर तीन माह का खाद्यान्न कार्डधारियों को नहीं दिया। इसलिए बाकी तीन माह के खाद्यान्न को कार्डधारियों के बीच वितरण कराया जाए साथ ही दुकान को रद्द भी किया जाए। सुधीर सोरेन ने ज्ञापन की प्रतिलिपि स्थानीय विधायक संजीव सरदार को भी दिया है। जब तक स्टोर मालिक का लाइसेंस रद्द नहीं होता है तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। जरूरत पड़े तो मुख्यमंत्री को रांची जाकर मांग पत्र सौपा जाएगा ताकि विधायक एवं राज्य सरकार का छवि,बदनाम ना हो। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य श्रीमती हीरामणि मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत,संगठन सचिव रमेश सोरेन,महिला नेत्री पिनाकी नायक उपस्थित थे

