जमशेदपुर: कपाली में इमाम साजिद रिश्दी ने BJP प्रत्याशी के समर्थन में की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद अध्यक्ष से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद ताजदार आलम के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे ऑल इंडिया ईमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमाम साजिद रिश्di ने खुलकर कांग्रेस के साशनकाल पर निशाना साधा. साथ ही बीजेपी को मुसलमानो की हितैषी करार देते हुए भाजपा के शासन काल में मुसलमानो को मिल रहे सुविधाओं और उपलब्धियां गिनाई. ईमाम साजिद रिश्दी ने बताया कि देश के मुसलमानों को कांग्रेस के शासन काल में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा है. सबसे ज्यादा देंगे कांग्रेस के शासनकाल में हुए जिसमें सबसे अधिक मुकदमे मुस्लिम समुदाय को झेलने पड़े. पहले जहां मुस्लिम युवा अपराध और आतंकवाद का रुख करते थे आज बीजेपी के शासन में सबसे ज्यादा यूपीएससी और सिविल सर्विसेज परीक्षाएं पास कर रहे. हैं उन्होंने मुसलमानो से नजरिया बदलने की अपील की, ताकि भारतीय जनता पार्टी जो यह कहती है कि हम मुसलमान के बगैर भी चुनाव जीत रहे हैं हमें उनकी कोई आवश्यकता नहीं है. क्यों न बीजेपी को वोट देकर अपने अधिकार मांगे जाएं. उन्होंने कपाली से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ताजदार आलम को चुनाव जीताने की अपील की. साथ ही मुसलमान से बीजेपी के प्रति नजरिया बदलने की अपील की.

