मानगो में एनडीए की बाइक रैली, हजारों कार्यकर्ता शामिल; विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से रविवार को एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली डिमना ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ होकर मानगो चौक, न्यू पुरुलिया रोड, पारडीह चौक, नेशनल हाईवे होते हुए डिमना चौक से पुनः ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला तथा विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने आगामी मतदान में क्रमांक 10 – कैमरा छाप पर वोट देकर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
एनडीए नेताओं ने कहा कि मानगो के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी नगर निगम प्रशासन के लिए गठबंधन प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान सकारात्मक है और चुनाव में व्यापक समर्थन मिलने की उम्मीद है।
रैली में मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित अशुतोष राय, नीरज सिंह, किशन महाराज, अजय कुमार, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, काली शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

