Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार; कुल 11 दबोचे गए
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार; कुल 11 दबोचे गए

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार; कुल 11 दबोचे गए

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया से युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े पांच और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस चर्चित कांड में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीनियर एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। गौरतलब है कि 13 जनवरी 2026 को 24 वर्षीय कैरव गांधी का रहस्यमयी तरीके से अपहरण कर लिया गया था। करीब 13 दिन बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था तथा छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

    जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर झारखंड, बिहार, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि साजिशकर्ता छह माह पूर्व जमशेदपुर आकर रह रहे थे और अपहृत की रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल किया तथा स्कॉर्पियो वाहन से कैरव गांधी को चांडिल, रांची होते हुए डोभी ले जाया गया। बाद में उन्हें गया जिले के एक गांव में छिपाकर रखा गया था।

    गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मो. इमरान आलम उर्फ आमिर, रमीज राजा, मोहन कुमार प्रसाद, मनप्रीत सिंह सेखों, अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, गुरदीत शेर सिंह, संतोष कुमार उर्फ संतोष विल्लेन और राजकरण यादव शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

    पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता पांच और आरोपी गिरफ्तार; कुल 11 दबोचे गए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें : सुधा गुप्ता
    Next Article विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    July 18, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.