विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।विद्युत सब स्टेशन आदित्यपुर-2 के 33 केवी के सभी फीडर तथा 11 केवी फीडर से रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 10.30 बजे से संध्या 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कनेक्टर के बदलने, एबी स्विच मरम्मतिकरण, वीसीबी मेंटिनेंस तथा पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ व छठे फेज, सापड़ा, ट्रेनिंग स्कूल मोड़, चित्रगुप्त कॉलोनी, गायत्री नगर, प्रखंड कॉलोनी, गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी है।

