Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील के कचरा डंपिंग यार्ड में आग से फैला जहरीला धुआं, थाना कर्मियों समेत स्थानीय लोग परेशान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील के कचरा डंपिंग यार्ड में आग से फैला जहरीला धुआं, थाना कर्मियों समेत स्थानीय लोग परेशान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील के कचरा डंपिंग यार्ड में आग से फैला जहरीला धुआं, थाना कर्मियों समेत स्थानीय लोग परेशान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। यूसील प्रबंधन द्वारा नवरंग मार्केट बाजार गेट पुलिया के सामने बनाए गए कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा जलाए जाने से आसपास के क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ जादूगोड़ा थाना के जवान और पदाधिकारी भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त स्थल पर भारी मात्रा में कचरा जमा कर उसमें आग लगा दी जाती है, जिसके कारण सुबह से लेकर दिन भर धुआं चारों ओर फैला रहता है। जहरीले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और श्वसन संबंधी बीमारियों की शिकायत बढ़ने लगी है।

    डंपिंग यार्ड के ठीक सामने जादूगोड़ा थाना स्थित है। थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि धुएं के कारण थाना के जवानों और अधिकारियों को कार्य करने में भारी परेशानी हो रही है। कई बार दम घुटने जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रबंधन को बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

    शनिवार को भी धुएं की समस्या बढ़ने पर थाना पदाधिकारियों ने यूसील के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। यूसील के अधिकारी महेश साहू ने कारगर उपाय करने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम तक स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ।

    भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रोहित सिंह परमार ने कहा कि यूसील प्रबंधन की लापरवाही से आसपास के लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। कचरा निस्तारण का समुचित प्रबंध नहीं किए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जो भविष्य में जानलेवा साबित हो सकती है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों और थाना कर्मियों को जहरीले धुएं से राहत मिल सके।

    थाना कर्मियों समेत स्थानीय लोग परेशान यूसील के कचरा डंपिंग यार्ड में आग से फैला जहरीला धुआं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावधान मतदाता: शिकारी आएंगे, जाल बिछाएंगे, फंसना नहीं है सजग नागरिक ही सशक्त शहर और मजबूत लोकतंत्र की नींव 
    Next Article राखा कॉपर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद, अवैध बाउंड्री और मिट्टी भराई पर भाजपा का विरोध

    Related Posts

    रानीश्वर प्रखंड में समीक्षा बैठक, पेयजल मरम्मत और आवास योजनाओं में तेजी के निर्देश

    April 25, 2026

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    April 25, 2026

    बेगेजोड़ी डंगालपाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर प्रखंड में समीक्षा बैठक, पेयजल मरम्मत और आवास योजनाओं में तेजी के निर्देश

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    बेगेजोड़ी डंगालपाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    भारत स्काउट एंड गाइड प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त उपायुक्त राजीव रंजन से की शिष्टाचार मुलाकात

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, सरयू राय कल चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

    जमशेदपुर में भीषण गर्मी का कहर, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    रांची में भाजपा का महिला आक्रोश मार्च, नारी शक्ति के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.