Author: dhiraj Kumar

जादूगोड़ा में मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह, गीत-संगीत व नृत्य पर झूमे लोग राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। होली के अवसर पर 4 मार्च को जादूगोड़ा के अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा होली मिलन समारोह सह होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के सदस्यों ने अग्रसेन धर्मशाला परिसर में जमकर होली खेली और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कोलकाता से आए कलाकार भूषण एंड पार्टी ने गीत, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित महिला-पुरुष झूम उठे। कोलकाता की छह सदस्यीय डांस टीम ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत…

Read More

जादूगोड़ा वासियों को मिला बड़ा तोहफा, उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा वासियों के लिए 5 मार्च गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा यहां के वासियों को उत्कल ट्रेन ठहराव के रूप में एक महत्वपूर्ण तोहफा मिला हे। जादूगोड़ा वासियों की यह 35 साल पुरानी मांग है जिसके लिए संयुक्त संघर्ष समिति के वेनर तले जोरदार आंदोलन की गई थी। गुरुवार को सुबह लगभग 6:20 में राखा माइनस स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर तीन पर उड़ीसा के पूरी आने वाली ट्रेन का गुरुवार से ट्रेन का पहली बार ठहराव की प्रारंभ हुई। संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने ट्रेन…

Read More

विकास सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह, रंगोत्सव में झूमे अतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह के आवास पर होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, पत्रकार, शुभचिंतक तथा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगोत्सव के माहौल में जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के दौरान छोटन सिंह और विकास सिंह की पत्नी रश्मि सिंह के ठुमकों ने माहौल को पूरी तरह…

Read More

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘भारत’’ को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला ‘‘गोल्ड जेड.सी.’’ का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 03 मार्च: बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस का गरिमामय आयोजन रीजन चेयरमैन लायन अशोक खंडेवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपनी उत्कृष्ट सेवा और संगठनात्मक कार्यों का लोहा मनवाते हुए कुल सात विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं…

Read More

नीतीश कुमार का इस्तीफा जनादेश का अपमान : रियाजुद्दीन खान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अचानक पद छोड़ने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें पांच वर्षों के लिए जनादेश दिया था, ऐसे में बीच मझधार में कुर्सी छोड़ देना जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है और यह जनादेश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने शासन के लिए जिस प्रकार का सत्ता का खेल खेल रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के…

Read More

जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 मोहम्मदी कॉलोनी में अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया : अंसार खान राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के आवास के सामने जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 मोहम्मदी कॉलोनी में मोहम्मदी कॉलोनी के द्वारा अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अफ़तार पार्टी में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अफ़तार के समय अपने मुल्क हिंदुस्तान के लिए आपस में भाईचारा हमेशा बना रहे और अपने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ किया गया।

Read More

आशियाना आदित्य रेजिडेंस में रिक्विजिशनल आम सभा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आशियाना आदित्य रेजिडेंस मेंटेनेंस सेल्फ स्पोर्टिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी की रिक्विजिशनल आम सभा का आयोजन सोसाइटी के क्लब हाउस में संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन सोसाइटी के प्रेसिडेंट मेजर सत्यनारायण ने किया। बैठक में उपस्थित सभी फ्लैट मालिकों ने हाथ उठाकर विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। सभा में निर्णय लिया गया कि रेरा के नियमों के अनुसार आरडब्ल्यूए द्वारा सोसाइटी के कॉमन एरिया का डीड (विलेख) के माध्यम से विधिक और भौतिक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। यदि आशियाना…

Read More

पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर…

Read More

जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने 53 वर्ष में माउंट किलिमंजारो फतह किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: अटूट इच्छाशक्ति और साहस का परिचय देते हुए जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने विश्व के सबसे ऊँचे स्वतंत्र खड़े पर्वत माउंट किलिमंजारो को फतह कर शहर का नाम रोशन किया है। 53 वर्ष की उम्र में इस कठिन पर्वतारोहण को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने साहसिक खेलों की दुनिया में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। दीप्ति खे़मानी ने 27 फरवरी 2026 को सुबह 7:45 बजे समुद्र तल से 5,895 मीटर की ऊँचाई पर स्थित उहुरू पीक पर पहुँचकर माउंट किलिमंजारो की चोटी को छुआ।…

Read More

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा…

Read More