Author: dhiraj Kumar

बहरागोड़ा में 10वें सामूहिक विवाह समारोह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड के शाखा मैदान में 10वें सामूहिक विवाह समारोह में 19 जरूरतमंद बेटियों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ.यह ऐतिहासिक आयोजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कार्यक्रम के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की देखरेख में किया जा रहा है. इस वर्ष 19 गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. इसके लिए 19 अलग-अलग सुसज्जित मंडप तैयार किए गए. आयोजन स्थल पर लगभग 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि 15,000…

Read More

स्वच्छता पखवाड़ा खत्म, सफाई भी बंद! यूसीआईएल की ‘फोटो सेशन’ मुहिम पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूसीआईएल द्वारा 16 से 28 फरवरी तक धूमधाम से मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा के बाद क्षेत्र में फिर से गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पखवाड़ा खत्म होते ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और पूरा अभियान महज खानापूर्ति बनकर रह गया। बताया जाता है कि पिछले एक माह से जादूगोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो रही थी। मामला समाचार पत्रों में आने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में…

Read More

चम्पई सोरेन के पौत्र के असामयिक निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई गहरी शोक संवेदना राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पौत्र के असामयिक निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई इस क्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल श्री चम्पई सोरेन से उनके आवास पर मिला और इस दुःखद क्षण में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की…

Read More

डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान शिक्षक मिला ” गोपबंधू शिक्षा गौरव” सम्मान । राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र अंतर्गत बोलानी टाउनशिप स्थित डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान के शिक्षक रविनारायण मिश्रा को “गोपबंधू शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान बीते रविवार को कटक के सरला भवन मे आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति समीक्षा सम्मेलन 2026 आयोजित की गई थी।इस सम्मेलन मे सम्मान डाँ संग्राम केसरी सामंतराय ,सुभाष सिंह (कटक मेयर) एवं आध्यात्मिक गुरु परमहंस स्वामी ब्रह्मा नंद सरस्वती के उपस्थिति रहे,जिनके हाथो शिक्षक रविनारायण मिश्रा को सम्मानित किया गया।सम्मानित किऐ जाने…

Read More

बलरामपुर की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह को स्थगित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी के पौत्र वीर सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण शिव मंदिर कमेटी एनकेएस फील्ड, बलरामपुर की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए कमेटी के अरुणजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष सदस्यों द्वारा होली पर्व भी सादगी से मनाया जाएगा।

Read More

ब्रह्मर्षि समाज गम्हरिया की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज गम्हरिया की ओर से शहनाई शहनाई भवन छोटा ग़म्हरिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पारिवारिक होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। वही कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति दी गई। मौके पर अध्यक्ष आर पी चौधरी ने बताया कि प्रेम और एकता का बढ़ावा देने वाला ब्रह्मर्षि समाज बीते 25 (पच्चीस) वर्षों से शहनाई भवन में पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित होते आ रहा है। कार्यक्रम…

Read More

होली से पहले उत्पाद विभाग की छापेमारी, शराब परोसते पकड़े गए होटल में — हिरासत के बाद छोड़े जाने पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल होली महापर्व को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब बिक्री और परोसने की शिकायतों पर जिला उत्पाद विभाग ने सोमवार को जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 किनारे स्थित ढाबों और होटलों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने किया। छापेमारी के दौरान फादलोगोड़ा, आसनबनी, रामगढ़ चिल्गु समेत कई स्थानों पर स्थित लाइन होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट की सघन तलाशी ली गई। इस क्रम में माउंट भूयु होटल,…

Read More

मझग्राम में सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन आज से शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। श्री रास बिहारी हरिनाम संकीर्तन समिति मझग्राम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर दो रात्रि व्यापी श्री श्री अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 3 मार्च से शुरू होगा। हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम अनुसार सोमवार शाम को गंधादिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम अनुसार 3 और 4 मार्च को श्री श्री हरिनाम संकीर्तन,5 मार्च को नगर संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। संकीर्तन मंडली में लीला माधव कीर्तन सम्प्रदाय, राजू दास, बांकुड़ा,रामेश्वर दास, जामबेड़िया बांकुड़ा,मोरारी गोस्वामी कीर्तन सम्प्रदाय,रतनपुर,बांकुड़ा,माँ शीतला राधादास महिला सम्प्रदाय, पश्चिम…

Read More

चामईजुडी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक संजीव सरदार ने किया आगाज राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत धिरोल ग्राम स्थित चामईजुडी प्राथमिक विद्यालय मैदान में एएच एल ए क्लब चामईजुडी द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मैदान में स्थानीय युवाओं की ऊर्जा और खेल के प्रति जुनून साफ झलक रहा था। प्रतियोगिता…

Read More

पोगरोसाईं बागान में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू,पूरा गांव हुआ भक्तिमय राष्ट्र संवाद संवाददाता नरवा पहाड़ जादूगोड़ा से सटे कालिकापुर स्थित पोगरोसाईं बागान में आज से दो दिवसीय ( 2_ 4 मार्च) हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया।इधर संध्या समय दूध नदी से महिलाएं कलश में पानी भर लेकर पूरे गांव में भ्रमण के पश्चात हरि संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पॉगरोसाईं बागान समिति के संरक्षक महावीर भक्त,सचिव राधा कान्त पाल, अध्यक्ष नारायण भक्त, कोषाध्यक्ष छवि रानी भक्त, त्रिलोचन भक्त, सपन कुमार भक्त ने की।हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है।

Read More