आशियाना आदित्य सोसाइटी में उल्लासपूर्ण होली उत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आशियाना आदित्य सोसाइटी में होली का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। सोसाइटी का पूरा परिसर रंगों, संगीत और खुशियों से गुलजार रहा। सभी निवासी—महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग—एक साथ मिलकर इस पावन अवसर का आनंद लेते नजर आए। डीजे और ढोल की थाप पर आयोजित रेन डांस कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक होली गीतों और फगुआ की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलने और शुभकामनाएं देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, जिससे आपसी प्रेम…
Author: dhiraj Kumar
एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो।मानगो नगर निगम के मेयर पद पर विजय प्राप्त करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मानगो क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग कार्य की शुरुआत करवाई। इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम द्वारा सड़कों, गलियों और नालियों की व्यापक सफाई की जा रही है तथा मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीनों के माध्यम से नियमित छिड़काव किया जा रहा है। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो…
विधायक सरयू राय के आवास पर होली मिलन समारोह, शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास पर गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल पूरी तरह होली के रंगों में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाते हुए समाज में प्रेम और एकता का संदेश दिया। विधायक सरयू राय ने…
विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सम्मेलन के महासचिव प्रदीप…
इराक में युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती हैं वैश्विक चुनौतियां : एन चंद्रशेखरन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : इराक में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि इराक में युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक व्यापार और आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकता है। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान टाटा स्टील परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में उन्होंने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं।…
जमशेदपुर में ईरान–इज़रायल–अमेरिका तनाव का असर, खाड़ी में रह रहे परिजनों को लेकर बढ़ी चिंता राष्ट्र संवाद संवाददाता ईरान–इज़रायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब जमशेदपुर तक महसूस किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते संघर्ष के बीच शहर के उन परिवारों की चिंता बढ़ गई है, जिनके अपने लोग खाड़ी देशों में रहकर काम कर रहे हैं। जमशेदपुर के कई परिवारों के सदस्य दुबई, कतर, सऊदी अरब जैसे देशों में रोजगार के सिलसिले में वर्षों से रह रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के रहने वाले दिलीप दास का परिवार भी…
जमशेदपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नौशाद ने बताया कि सोमवार रात एक स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात बदमाश कुली रोड पहुंचे। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक बच्चे को उन्होंने जबरन उठाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश बच्चे को लेकर भागने ही वाले थे कि तभी…
जमशेदपुर के न्यू ग्रीन सिटी में होली मिलन समारोह, मेयर सुधा गुप्ता का भव्य सम्मान समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी में होली मिलन समारोह के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर पद संभालने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में उनके सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में न्यू ग्रीन सिटी आवासीय समिति की ओर से यह विशेष होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी…
रंगामटिया में बाहा-मागे की गूंज, ढोल-नगाड़ों से थिरका सिद्धू-कानू मैदान, विधायक संजीव सरदार बोले – संस्कृति हमारी पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता डुमरिया : डुमरिया प्रखंड के रंगामटिया स्थित सिद्धू कानू फुटबॉल मैदान रविवार को बाहा-मागे पर्व की रंगत में पूरी तरह रंगा नजर आया। युवा शक्ति और संस्कृति साथ-साथ आगे बढ़े विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि बाहा-मागे केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस समाज की जड़ें अपनी संस्कृति से जुड़ी होती हैं, वही समाज मजबूत और संगठित बनता है। विधायक ने आश्वस्त किया कि…
चाईबासा नगर परिषद मतगणना पर भाजपा ने उठाए सवाल, बाहरी कर्मियों से पुनर्गणना की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: नगर परिषद चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने पुनर्गणना की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बलमुचू ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि 27 फरवरी को हुई मतगणना के दौरान गंभीर गड़बड़ियां हुईं। इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी रमेश खिरवाल की ओर से मतगणना कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि मतों की समुचित व्याख्या नहीं की गई,…
