Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नौशाद ने बताया कि सोमवार रात एक स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात बदमाश कुली रोड पहुंचे। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक बच्चे को उन्होंने जबरन उठाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश बच्चे को लेकर भागने ही वाले थे कि तभी बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों की हलचल और शोर बढ़ता देख बदमाश घबरा गए और बच्चे को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए।

    नौशाद ने बताया कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि तीन युवक स्कूटी से आते हैं और बच्चे को उठाने की कोशिश करते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

    जमशेदपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यू ग्रीन सिटी में होली मिलन समारोह, मेयर सुधा गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान
    Next Article जमशेदपुर में ईरान–इज़रायल–अमेरिका तनाव का असर, खाड़ी में रह रहे परिजनों को लेकर बढ़ी चिंता

    Related Posts

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    June 17, 2026

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.