नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में जे.एन. टाटा की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-चांडिल: नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह (चांडिल) में भारत के महान उद्योगपति और आधुनिक औद्योगिक भारत के शिल्पकार जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने जमशेदजी टाटा के जीवन, संघर्ष और दूरदर्शी सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1868 में टाटा समूह की…
Author: dhiraj Kumar
25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि राष्ट्र संवाद संवाददाता जनप्रतिनिधि बनाम कॉरपोरेट की लड़ाई एक बार फिर झारखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी मेनहार्ट (Meinhardt) की भारतीय इकाई ने 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में यह भी चर्चा है कि सरयू राय जिस मुद्दे को उठाते हैं, उसे तार्किक अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता भी रखते हैं, ऐसे में यह कानूनी लड़ाई आने वाले दिनों में और तीखी हो सकती है। जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…
भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत के तत्वावधान में मंगलवार को जुगसलाई स्थित होटल मेरेडियन में “भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System)” विषय पर एक ज्ञानवर्धक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्र संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी ने राष्ट्रप्रेरक गीत की पंक्ति — “चिर पुरातन राष्ट्र का, फिर से नया निर्माण हो”का भावपूर्ण वाचन किया। इस पंक्ति के माध्यम से उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की अखंडता,…
बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनीं सांसद बिद्युत बरण महतो। राष्ट्र संवाद संवाददाता बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में आज जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे। जनता दरबार के दौरान सांसद श्री महतो ने सभी आगंतुकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।…
आदरडीह जंगल में जंगली हाथी का हमला, ग्रामीण घायल; इलाके में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आदरडीह गांव निवासी अमूल्य महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार करीब 12 बजे अमूल्य महतो किसी काम से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद जंगली हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें हाथी के चंगुल से छुड़ाया…
ड्राई डे की उड़ीं धज्जियां! चांडिल अनुमंडल में धड़ल्ले से बिकी शराब, लाइन होटल ,ढाबा ,रेस्टोरेंट बेलगाम राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल संवेदनशील महापर्व होली जैसे राष्ट्रीय पर्व पर घोषित ड्राई डे को चांडिल अनुमंडल में खुलेआम, ढाबा,रेस्टोरेंट,ढाबा,लाइन होटल ने दिखाया ठेंगा . गौरतलब है कि होली पूर्व जिला पुलिस प्रशासन ,के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक की टीम ने अवैध दारु बिक्री के विरुद्ध आसानबनी, फदलोगोड़ा,कादरबेडा, चिल्गु,रामगढ़,आदि क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया था. नेशनल हाईवे-32 और 33 के किनारे स्थित लाइन होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट जिसमे मुख्य में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की जमकर बिक्री होती रही, जिससे विधि-व्यवस्था की…
मजदूरों के समर्थन में उतरी जेएलकेएम, बेबको प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बेबको कम्पनी के मजदूरों पर कथित हमले को लेकर मजदूरों के समर्थन में जेएलकेएम पार्टी ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। साथ ही, प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि मजदूरों की मांगों और उनकी स्थिति को गंभीरता से देखते हुए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि स्थिति और तनावपूर्ण न हो…
छोटा गम्हरिया में शिवानी गोराई नामक नवविवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या की, पति हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ, रोड संख्या 6 में बीते बुधवार की दोपहर शिवानी गोराई नामक एक महिला द्वारा पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। परिजनों द्वारा इस बावत तत्काल गम्हरिया पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल…
प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड के प्रेमनगर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं महिलाएं सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। पूरे गांव में दिनभर खुशियों और उत्सव का माहौल बना रहा। होली के दिन लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गांव के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए टोली बनाकर एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने घर-घर जाकर पारंपरिक व्यंजन…
फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के 187वें जयंती के मौके पर शहर मे फाउंडर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर से सटे केरूआडूंगरी पंचायत के युवा तुर्क मुखिया कान्हु मुर्मू तथा झारखंड के पैडमैन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता तरूण कुमार को टाटा मोटर्स सीएसआर के द्वारा अलंकार अवार्ड से सम्मानित किया गया। फाउंडर्स डे की शाम टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में टाटा मोटर्स प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय…
