Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में जे.एन. टाटा की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में जे.एन. टाटा की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में जे.एन. टाटा की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-चांडिल: नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह (चांडिल) में भारत के महान उद्योगपति और आधुनिक औद्योगिक भारत के शिल्पकार जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने जमशेदजी टाटा के जीवन, संघर्ष और दूरदर्शी सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1868 में टाटा समूह की स्थापना कर भारतीय उद्योग जगत में स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की नींव रखी। उन्होंने बताया कि जे.एन. टाटा का सपना भारत को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना था, जिसके परिणामस्वरूप आगे चलकर टाटा स्टील की स्थापना हुई और भारत वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित हुआ।

    डॉ. पांडे ने यह भी कहा कि जे.एन. टाटा ने शिक्षा और अनुसंधान के महत्व को समझते हुए भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही श्रमिकों के कल्याण, बेहतर वेतन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की परंपरा शुरू कर उन्होंने उद्योग जगत में एक नई मिसाल कायम की।

    इस अवसर पर प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए तकनीकी दक्षता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, भगत लाल तेली, पवन महतो, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, निमाई मंडल, सिसुमति दास सहित कई लोग उपस्थित रहे।

     

    नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में मना डॉ° बाबासाहब अम्बेडकर की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एक पैर टूटा
    Next Article नगर निगम जल्द से जल्द सभी ख़राब पड़े चापाकलो की मरम्मत करे जितेंद्र अग्रवाल 

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.