Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जनप्रतिनिधि बनाम कॉरपोरेट की लड़ाई एक बार फिर झारखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी मेनहार्ट (Meinhardt) की भारतीय इकाई ने 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में यह भी चर्चा है कि सरयू राय जिस मुद्दे को उठाते हैं, उसे तार्किक अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता भी रखते हैं, ऐसे में यह कानूनी लड़ाई आने वाले दिनों में और तीखी हो सकती है।

    जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी मेनहार्ट (Meinhardt) की भारतीय इकाई ने 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक को नोटिस जारी किया है और सुनवाई की तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की है।
    यह विवाद करीब दो दशक पुराने रांची सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2005-06 में रांची नगर निगम के सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए मेनहार्ट इंडिया को परामर्शी नियुक्त किया गया था। उस समय सरयू राय ने विधानसभा में चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
    बताया जाता है कि कंपनी को करीब 21 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। बाद में सीएजी की रिपोर्ट में डीपीआर के उपयोग को सीमित बताते हुए कई सवाल खड़े किए गए और नए सर्वेक्षण के बाद परियोजना को प्रभावी नहीं माना गया। इस परियोजना की लागत 359 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी, लेकिन कई क्षेत्रों में काम अधूरा ही रह गया।
    इस मामले को लेकर लॉकडाउन के दौरान सरयू राय ने दस्तावेजों के आधार पर “लम्हों की खता” नामक पुस्तक लिखी, जिसमें मेनहार्ट चयन प्रकरण और कथित अनियमितताओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। यह पुस्तक उनकी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
    कंपनी ने वर्ष 2023 में हाईकोर्ट में राय की वेबसाइट और बयानों के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मामला निचली अदालत में पहुंचा, जहां अब 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया गया है।

    नोटिस मिलने के बाद सरयू राय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “20 साल बाद उन्हें मानहानि का अहसास हुआ है। मैं अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।” उन्होंने इसे पुराने भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश बताते हुए कहा कि यह मामला कॉरपोरेट दबाव बनाम जनप्रतिनिधि की लड़ाई बन गया है।
    मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित
    Next Article जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    Related Posts

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    April 11, 2026

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    April 11, 2026

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    भाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष ने की सूची जारी

    रंकीनी मंदिर परिसर के बहुउद्देशीय भवन में अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    हाता दुर्गा पुजा मैदान में हरिनाम संकीर्तन 25 अप्रैल को

    फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    चाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.