Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत के तत्वावधान में मंगलवार को जुगसलाई स्थित होटल मेरेडियन में “भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System)” विषय पर एक ज्ञानवर्धक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्र संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी ने राष्ट्रप्रेरक गीत की पंक्ति —

    “चिर पुरातन राष्ट्र का, फिर से नया निर्माण हो”का भावपूर्ण वाचन किया। इस पंक्ति के माध्यम से उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की अखंडता, राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका तथा सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी रूप से रेखांकित किया।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय के. ई. एन. राघवन जी ने भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक है। शिक्षा, संस्कृति, समाज व्यवस्था और जीवन मूल्यों में इसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

    अपने उद्बोधन में राघवन जी ने छांदोग्य उपनिषद में वर्णित श्वेतकेतु की कथा का उल्लेख करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि श्वेतकेतु ने गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर स्वयं को ज्ञानी समझ लिया था, किंतु उनके पिता उद्दालक ने उनसे प्रश्न किया कि क्या उन्होंने वह ज्ञान प्राप्त किया है, जिसे जान लेने से सब कुछ जाना जा सके। बीज और वटवृक्ष के उदाहरण के माध्यम से उद्दालक ने समझाया कि सूक्ष्म तत्व ही समस्त सृष्टि का आधार है। अंत में उन्होंने “तत्त्वमसि” का महावाक्य कहकर आत्मा और ब्रह्म की एकता का बोध कराया।

    कार्यक्रम का संचालन प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती एंजेल उपाध्याय जी ने किया तथा संगठन मंत्र प्रांत संगठन मंत्री श्री प्रभु जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल जी ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया, जबकि विषय प्रवेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के द्वारा कराया गया।

    इसके पश्चात जिज्ञासा समाधान सत्र आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने प्रश्न रखे और मुख्य वक्ता ने विस्तार से उनके समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रांत अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया । समापन में सामूहिक रूप से शांति मंत्र का वाचन किया गया।

    इस अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष श्री चंद्रकांत बनर्जी, पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. अनीता जी, महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल जी, डॉ. डी. पी. शुक्ला जी, श्री रंजय कुमार राय जी, श्री शंभू जी, श्री चंद्रेश्वर खां,श्री रोहित जी, श्रीमती प्रीति जी, श्रीमती वंदना जी, श्री अंकेश जी, श्री रौशन जी, श्री हर्ष जी, श्री सुकुमार जी, श्रीमती श्वेता मेहता जी, श्रीमती पूनम सिंह जी, श्री कृष्ण मुरारी जी, सुश्री रिया कुमारी जी, सुश्री बी. प्रियंका जी तथा श्री बी. पी. कुमार जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनीं सांसद बिद्युत बरण महतो।
    Next Article 25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    Related Posts

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    April 11, 2026

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    April 11, 2026

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    भाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष ने की सूची जारी

    रंकीनी मंदिर परिसर के बहुउद्देशीय भवन में अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    हाता दुर्गा पुजा मैदान में हरिनाम संकीर्तन 25 अप्रैल को

    फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    चाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.