मनीफिट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 साल पुरानी कई दुकानें ध्वस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया गया। टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) के संयुक्त अभियान के तहत टेल्को के मनीफिट इलाके में बुलडोजर चलाकर कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था। हाल ही में न्यायालय ने फैसला टाटा स्टील के पक्ष में सुनाया, जिसके बाद प्रशासन की ओर से दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस…
Author: dhiraj Kumar
एक्सएलआरआइ में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ब्लेंडेड पीजीडीएम में एडमिशन शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:एक्सएलआरआइ–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए वर्ष 2026–28 सत्र हेतु ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और फाइनेंस में संचालित होगा, जिसे नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाले पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है। दो वर्ष के इस कार्यक्रम में ऑनलाइन कक्षाओं के साथ चार बार कैंपस इमर्शन मॉड्यूल भी होगा। पहला कैंपस इमर्शन 20 से 25 जुलाई 2026 के बीच एक्सएलआरआइ परिसर में आयोजित होगा। प्रवेश के लिए स्नातक…
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग को लेकर चेंबर का विरोध-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर के औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना कई वर्षों से लंबित है, जबकि जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हैं। एयरपोर्ट के अभाव में इस क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और झारखंड…
एसएसपी पीयूष पांडेय ने जारी किया आदेश, कई थानों में बदले गए प्रभारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।…
सोनारी में आपसी सौहार्द की मिसाल, नमाजियों के लिए इफ्तार का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पाक महीने रमजान के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर शाम की नमाज के बाद इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोनारी थाना शांति समिति की सदस्य श्रीमती डी. बोस द्वारा सोनारी क्षेत्र की दोनों मस्जिदों—कुम्हारपाड़ा और खुटाड़ी—में नमाजियों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया। बताया गया कि विगत तीन वर्षों से सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के निर्देश पर श्रीमती डी. बोस द्वारा इस इफ्तार…
कदमा बाजार में पनशाला तोड़ने व सामान चोरी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा बाजार काली मंदिर के समीप स्थित एक पनशाला को तोड़ने और वहां से सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाटिया बस्ती प्रतिमा नगर निवासी प्रीति शर्मा ने कदमा थाना और वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में प्रीति शर्मा ने बताया कि काली मंदिर के पास उनकी पनशाला वर्ष 2013 से संचालित हो रही थी। कुछ दिनों के लिए गांव…
केरला समाजम हिंदी स्कूल में तीन शिक्षकों को भावभीनी विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:केरला समाजम हिंदी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती शशि बाला और श्रीमती गौरी रानी दास तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री अरविंद कुमार को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में केरला समाजम बीओटी के सदस्य श्री एन. अशोक कुमार, केरला समाजम मॉडल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नंदनी शुक्ला, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुरंजन, रजिस्ट्रार वृंदा सुरेश सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस दौरान…
शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान से अभिभावकों को परेशानी : कुलबिंदर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने झारखंड के शिक्षा विभाग की आलोचना की है कि उनके तुगलकी फरमान से राज्य के निजी विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालय प्रबंधन को यह आदेश जारी किया गया है कि वह अपने परिसर में पाठ्य पुस्तक, कॉपियों अथवा पाठ्येतर सामग्री या स्कूल ड्रेस की बिक्री नहीं होने देंगे। ना ही किसी पुस्तक विक्रेता की अनुशंसा करेंगे। यदि ऐसा किए जाने की शिकायत मिलती है और…
धनसार में विवाद के बाद चली गोली, पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ चार को दबोचा राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया फुटबॉल मैदान में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें विष्णु कुमार और पुष्पक कुमार घायल हो गए थे। जहां दोनों घायलों को इलाज के। लिए अस्पताल भेज दिया गया था! घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर…
नगर निगम जल्द से जल्द सभी ख़राब पड़े चापाकलो की मरम्मत करे जितेंद्र अग्रवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद नगर निगम वार्ड नंबर 32 के समाज सेवी जितेन्द्र अग्रवाल ने निगम से अपील की के अत्यधिक समय से चापाकल के खराब होने की संख्याएं बढ़ रही है इसी क्रम में दरी मोहल्ला में एक चापाकल विगत कई महीनो से खराब अवस्था में पड़ी है और उन्होंने कहा के रमजान का पाक महीना चल रहा है ऐसे में निगम को चाहिए के गर्मी आने से पहले सभी चापाकलो की मरम्मत होनी चाहिए गर्मियों में आम जनों को पानी के लिए इधर-उधर जाने…
