एक्सएलआरआइ में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ब्लेंडेड पीजीडीएम में एडमिशन शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:एक्सएलआरआइ–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए वर्ष 2026–28 सत्र हेतु ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और फाइनेंस में संचालित होगा, जिसे नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाले पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है।
दो वर्ष के इस कार्यक्रम में ऑनलाइन कक्षाओं के साथ चार बार कैंपस इमर्शन मॉड्यूल भी होगा। पहला कैंपस इमर्शन 20 से 25 जुलाई 2026 के बीच एक्सएलआरआइ परिसर में आयोजित होगा।
प्रवेश के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और तीन वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। आवेदन शुल्क 2000 रुपये है। महिला, एससी-एसटी, दिव्यांग और पूर्वोत्तर राज्यों के अभ्यर्थियों को फीस में एक लाख रुपये तक की छूट भी दी जाएगी।

