Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग को लेकर चेंबर का विरोध-प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग को लेकर चेंबर का विरोध-प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग को लेकर चेंबर का विरोध-प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:जमशेदपुर के औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

    चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना कई वर्षों से लंबित है, जबकि जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हैं। एयरपोर्ट के अभाव में इस क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और झारखंड सरकार को परियोजना से जुड़ी सभी प्रक्रियात्मक और नियामकीय बाधाओं को जल्द दूर कर निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए तथा इसकी समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करनी चाहिए।

    मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी सीधी हवाई संपर्क की मांग को अब और अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता। एयरपोर्ट के निर्माण से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलेगी।

    इस मांग को लेकर चेंबर की ओर से 7 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पोस्टल पार्क, गोपाल मैदान के निकट एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

    चेंबर के पदाधिकारियों ने जमशेदपुर के नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, उद्योग जगत और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस शांतिपूर्ण आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग को लेकर चेंबर का विरोध-प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसएसपी पीयूष पांडेय ने जारी किया आदेश, कई थानों में बदले गए प्रभारी
    Next Article एक्सएलआरआइ में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ब्लेंडेड पीजीडीएम में एडमिशन शुरू

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.