Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान से अभिभावकों को परेशानी : कुलबिंदर 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान से अभिभावकों को परेशानी : कुलबिंदर 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान से अभिभावकों को परेशानी : कुलबिंदर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने झारखंड के शिक्षा विभाग की आलोचना की है कि उनके तुगलकी फरमान से राज्य के निजी विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को परेशानी हो रही है।

    शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालय प्रबंधन को यह आदेश जारी किया गया है कि वह अपने परिसर में पाठ्य पुस्तक, कॉपियों अथवा पाठ्येतर सामग्री या स्कूल ड्रेस की बिक्री नहीं होने देंगे। ना ही किसी पुस्तक विक्रेता की अनुशंसा करेंगे। यदि ऐसा किए जाने की शिकायत मिलती है और जांच में सही साबित होता है तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विभाग कठोर कार्रवाई करेगा। यहां तक कि मान्यता अथवा अनापत्ति प्रमाण पत्र समाप्त किया जा सकेगा।

    विभागीय आदेश का यह असर हुआ है कि इस साल 2026 में विद्यालय परिसर में पुस्तक कॉपियों अथवा पाठ्येतर सामग्री का स्टॉल नहीं लगेगा।

    अब अभिभावक बाजारों में विभिन्न पुस्तक भंडार में जाकर अपने बच्चों की किताब कॉपियों को खरीदने को मजबूर हैं। जिन लोगों अथवा संगठनों द्वारा सरकार और विभाग के समक्ष यह शिकायत दी गई थी कि किताब बिक्री से भारी मुनाफा प्रबंधन को होता है। प्रबंधन कमीशन खोरी के लिए विद्यालय परिसर में स्टॉल लगवाते हैं।

    यहां आलम यह है कि अभिभावक किताब दुकानों से जाकर किताब कॉपी खरीद रहे हैं। उन्हें किताब में प्रिंटेड मूल्य के आधार पर ही कीमत चुकानी पड़ रही है और वहां किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जा रही है।

    झारखंड के मुख्यमंत्री जो, शिक्षा विभाग के भी प्रभारी है। उनके द्वारा इस दिशा में ध्यान दिया जाना चाहिए। जिससे अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

    शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान से अभिभावकों को परेशानी : कुलबिंदर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल चुनाव 2026: बलेंद्र शाह की पार्टी बड़ी जीत की ओर
    Next Article केरला समाजम हिंदी स्कूल में तीन शिक्षकों को भावभीनी विदाई

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.