Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका प्रखंड के प्रेमनगर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं महिलाएं सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। पूरे गांव में दिनभर खुशियों और उत्सव का माहौल बना रहा।

    होली के दिन लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गांव के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए टोली बनाकर एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने घर-घर जाकर पारंपरिक व्यंजन जैसे पुरी और पुआ का आनंद भी लिया।

    कई स्थानों पर साउंड सिस्टम लगाकर होली के गीत बजाए गए, जिस पर युवाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य और गायन किया। कुछ लोगों को ध्वनी प्रदूषण के कारण साउंड सिस्टम नागवार लगा। परंतु होली में सब माफ। चारों ओर रंग, संगीत और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

    गांव के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रेमनगर में मनाई गई यह होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देती नजर आई।

    प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित
    Next Article छोटा गम्हरिया में शिवानी गोराई नामक नवविवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या की, पति हिरासत में

    Related Posts

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    May 26, 2026

    विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

    May 26, 2026

    ओल्ड एज होम में डालसा का कानूनी जागरूकता शिविर, सीनियर सिटीजन एक्ट की दी जानकारी

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप-पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

    एआई: मानवता के लिए वरदान या महाविनाश का खतरा?

    विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

    अमेरिका-ईरान तनाव: क्या पश्चिम एशिया फिर युद्ध की ओर?

    ओल्ड एज होम में डालसा का कानूनी जागरूकता शिविर, सीनियर सिटीजन एक्ट की दी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.