मझग्राम में सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन आज से शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। श्री रास बिहारी हरिनाम संकीर्तन समिति मझग्राम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर दो रात्रि व्यापी श्री श्री अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 3 मार्च से शुरू होगा। हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम अनुसार सोमवार शाम को गंधादिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम अनुसार 3 और 4 मार्च को श्री श्री हरिनाम संकीर्तन,5 मार्च को नगर संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। संकीर्तन मंडली में लीला माधव कीर्तन सम्प्रदाय, राजू दास, बांकुड़ा,रामेश्वर दास, जामबेड़िया बांकुड़ा,मोरारी गोस्वामी कीर्तन सम्प्रदाय,रतनपुर,बांकुड़ा,माँ शीतला राधादास महिला सम्प्रदाय, पश्चिम मेदिनीपुर,साँतावाड़ी कीर्तन सम्प्रदाय,आइड़ा पुरुलिया,लक्ष्मण भक्त सम्प्रदाय,मानपुर, श्री भुवनदास सम्प्रदाय, मझग्राम तथा बुलबुली सम्प्रदाय नारायण मंडल भाग लेंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष विजय मंडल ,व, सचिव महितोष मंडल ने संयुक्त रूप से दिया।

