Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की।

    लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा विशाल कुमार सिंह पिछले 18 दिनों से घर से लापता है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने बागबेड़ा थाना में दी थी, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। बेटे के अचानक गायब होने से पूरा परिवार गहरी चिंता और परेशानी में है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने सुकू देवी के साथ आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा युवक की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की।

    इस संबंध में मुखिया नीनू कुदादा, मायावती टुडू तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि जब किसी पूंजीपति या व्यवसायी के बेटे के लापता होने की सूचना मिलती है तो पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय होकर उसे सकुशल बरामद कर लेता है। उसी प्रकार इस गरीब महिला के बेटे की भी गंभीरता से खोजबीन कर उसे सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।

    मामले की जानकारी मिलने पर आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बागबेड़ा थाना प्रभारी और संबंधित डीएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की जा रही कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश देते हुए युवक को जल्द सकुशल बरामद करने का आश्वासन भी दिया।

    इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

    18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा टॉल मोड़ पर सख्ती, 335 एमजी अल्कोहल के साथ चालक धराया, 30 अतिरिक्त यात्रियों वाले वाहनों पर भी कार्रवाई
    Next Article जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने 53 वर्ष में माउंट किलिमंजारो फतह किया

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.