जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 मोहम्मदी कॉलोनी में अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया : अंसार खान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के आवास के सामने जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 मोहम्मदी कॉलोनी में मोहम्मदी कॉलोनी के द्वारा अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अफ़तार पार्टी में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अफ़तार के समय अपने मुल्क हिंदुस्तान के लिए आपस में भाईचारा हमेशा बना रहे और अपने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ किया गया।

