Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आशियाना आदित्य रेजिडेंस में रिक्विजिशनल आम सभा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आशियाना आदित्य रेजिडेंस में रिक्विजिशनल आम सभा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आशियाना आदित्य रेजिडेंस में रिक्विजिशनल आम सभा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आशियाना आदित्य रेजिडेंस मेंटेनेंस सेल्फ स्पोर्टिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी की रिक्विजिशनल आम सभा का आयोजन सोसाइटी के क्लब हाउस में संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन सोसाइटी के प्रेसिडेंट मेजर सत्यनारायण ने किया। बैठक में उपस्थित सभी फ्लैट मालिकों ने हाथ उठाकर विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

    सभा में निर्णय लिया गया कि रेरा के नियमों के अनुसार आरडब्ल्यूए द्वारा सोसाइटी के कॉमन एरिया का डीड (विलेख) के माध्यम से विधिक और भौतिक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। यदि आशियाना हाउसिंग लिमिटेड इसमें सहयोग नहीं करता है तो आरडब्ल्यूए को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया।

    जलापूर्ति के मुद्दे पर स्पष्ट किया गया कि आशियाना हाउसिंग द्वारा 251 किलोलीटर पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित होने तक फ्लैट मालिकों से किसी प्रकार का अतिरिक्त जल शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही आशियाना हाउसिंग लिमिटेड द्वारा आरडब्ल्यूए को अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ मेंटेनेंस संबंधी अनुबंध करने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, ताकि मेंटेनेंस शुल्क में कमी लाई जा सके। मेंटेनेंस बिल में जीएसटी का भार कम करने की संभावनाओं की तलाश का भी निर्णय लिया गया।

    इसके अलावा आशियाना हाउसिंग और आशियाना मेंटेनेंस सर्विस द्वारा परियोजना की शुरुआत से अब तक लिए गए कैपिटल शुल्क एवं क्लब हाउस बुकिंग शुल्क की राशि सूद सहित आरडब्ल्यूए के पंजीकृत खाते में जमा कराने तथा दोनों संस्थाओं द्वारा ऑडिटेड वित्तीय विवरण उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की गई।

    सभा में फ्लैट ऑनर एवं अधिवक्ता राजेश द्विवेदी ने रेरा के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए फ्लैट मालिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बैठक में सोसाइटी के सचिव दीपेन सरकार, संयुक्त सचिव पी.के. सिंह, कोषाध्यक्ष नितिका पेरीवाल, सह-कोषाध्यक्ष पुष्कर कुमार सहित प्रीतम कुमार, अनुपम, सिकंदर प्रसाद, नेहा सिंह, पूनम सिंह, नियति राय, पुष्पा सिंह, सुनीता वर्मा, स्नेहा बिस्वास समेत 109 फ्लैट मालिक उपस्थित थे। अंत में उपाध्यक्ष राजीव नंदन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    आशियाना आदित्य रेजिडेंस में रिक्विजिशनल आम सभा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद
    Next Article जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 मोहम्मदी कॉलोनी में अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया : अंसार खान 

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.